
New Delhi, 29 मई . अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण गोवा Saturday को अपना राज्य स्थापना दिवस मना रहा है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. शाह ने कहा कि गोवा दुनिया के सामने भारतीय आतिथ्य का एक ऐसा रूप प्रस्तुत करता है, जो राष्ट्र के लिए विकास और गौरव दोनों लेकर आता है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गोवा के भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं. संस्कृतियों और विरासत का एक भव्य संगम, गोवा दुनिया के सामने भारतीय आतिथ्य का एक ऐसा रूप प्रस्तुत करता है, जो राष्ट्र के लिए विकास और गौरव, दोनों लेकर आता है. मैं राज्य की निरंतर समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध गोवा राज्य के स्थापना दिवस की सभी गोवा वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. Prime Minister Narendra Modi के यशस्वी मार्गदर्शन और Chief Minister प्रमोद सावंत के नेतृत्व में पर्यटन के लिए प्रख्यात यह राज्य विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयां प्राप्त करे, यही कामना है.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने पोस्ट किया, “गोवा स्थापना दिवस के अवसर पर गोवा के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. अपनी अनूठी संस्कृति और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध गोवा Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन व माननीय Chief Minister प्रमोद सावंत के नेतृत्व में सतत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. ईश्वर से राज्य की निरंतर प्रगति तथा नागरिकों की समृद्धि, सुख और खुशहाली की कामना करती हूं.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने लिखा, “प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली विरासत से सुसज्जित गोवा राज्य के स्थापना दिवस पर समस्त गोवा वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन और Chief Minister प्रमोद सावंत के नेतृत्व में गोवा विकास, पर्यटन, जनकल्याण और सांस्कृतिक समृद्धि के नए आयाम स्थापित करता रहे, यही मंगलकामना है.”
–
डीसीएच/
Skip to content