
सिलीगुड़ी, 26 मई . पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित हकीमपुर चेक पोस्ट के पास अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के जमा होने और होल्डिंग सेंटरों को लेकर BJP MP खागेन मुर्मू की प्रतिक्रिया सामने आई है.
से बातचीत में खागेन मुर्मू ने कहा कि हर जगह होल्डिंग सेंटर बनाया गया है. अवैध रूप से रहने वाले सभी लोगों को होल्डिंग सेंटर में भेजा जाएगा. Chief Minister सुवेंदु अधिकारी के इस निर्णय के लिए धन्यवाद करता हूं. फेंसिंग को लेकर उन्होंने कहा कि टीएमसी की Government जमीन नहीं दे रही थी. अब बंगाल Government ने केंद्र Government को जमीन दे दी है. बांग्लादेश सीमा पर जल्द से जल्द फेंसिंग का काम शुरू हो जाएगा.
नौ लोगों को होल्डिंग सेंटर में रखे जाने को लेकर खागेन मुर्मू ने कहा कि और लोग भी हो सकते हैं. यहां जितने भी घुसपैठिए छिपे हैं, सबको पकड़ा जाएगा. उनको ढूंढकर होल्डिंग सेंटर में रखा जाएगा. इसके बाद Government तय करेगी कि इनको कहां भिजवाना है.
उन्होंने कहा कि जो टीएमसी का झंडा लेकर चला, अब Government बदलने पर भाजपा का झंडा लेकर चल रहा है, इनका कुछ नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि फेंसिंग हो जाने से घुसपैठियों पर लगाम लग जाएगी.
वापस जाने के लिए उत्तर 24 परगना सीमा पर पहुंचे एक घुसपैठिए ने से बातचीत करते हुए कहा कि हम पिछले चार साल से इस इलाके में रह रहे थे और राजमिस्त्री का काम कर रहे थे. एनआरसी शुरू हो गया है और हमारे पास कोई सबूत नहीं है. यह हमारे यहां आने के बाद ही शुरू हुआ. अगर हम यहां नहीं रह सकते तो फिर हम और क्या कर सकते हैं?
एक और घुसपैठिए ने से कहा कि हम पांच साल पहले आए थे और दमदम में राजमिस्त्री का काम करते हुए रह रहे थे. अगर यहां की Government हमें रहने की अनुमति नहीं देती है, तो हम वापस लौट जाएंगे.
पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रह रहे 100 से अधिक बांग्लादेशी नागरिक बांग्लादेश लौटने के लिए उत्तर 24 परगना स्थित हकीमपुर चेक पोस्ट पर जमा हुए. बताया जा रहा है कि यह जमावड़ा पहचाने गए अवैध प्रवासियों से संबंधित एक निर्देश के बाद हुआ.
Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने हाल ही में कहा था कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें Police के हवाले किया जाना चाहिए, जिसके बाद बीएसएफ उनकी वापसी में मदद करेगी.
–
एसडी/
Skip to content