
New Delhi, 25 जुलाई . भारी बारिश की वजह से Gujarat में कई जिले जलमग्न हो गए हैं. नॉर्थ Gujarat और साउथ Gujarat में तेज बारिश जारी है. बनासकांठा जिले के देवदार तालुका में सबसे ज्यादा 1.85 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई. लखनी में 1.73 इंच, धनेरा में 1.46 इंच और राह तालुका में 1.42 इंच बारिश हुई. ओड में 1.30 इंच, वलसाड जिले के नानापोंधा में 1.22 इंच और नवसारी जिले के खेरगाम में 1.02 इंच बारिश दर्ज की गई.
बनासकांठा, पाटन, और कच्छ जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ हल्की आंधी-तूफान और 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलने के साथ ही बिजली कड़कने की भी आशंका है.
Gujarat के महेसाना, गांधीनगर, Ahmedabad, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, बोटाद, अमरेली, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, दीव, छोटा उदयपुर, नर्मदा, सूरत, ताडी, डांग्स, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली जिलों में अलग-अलग जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना है. साबर कांठा, अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, वडोदरा, खेड़ा, आनंद, भरूच, भावनगर, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर जिलों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.
वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, Jharkhand और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25-30 जुलाई के बीच बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि बिहार में 28-30 जुलाई और Odisha में 25-28 जुलाई के बीच बारिश होने की संभावना है.
25-27 जुलाई के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने, और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 25-28 जुलाई के दौरान Jharkhand और Odisha और 25-30 जुलाई के दौरान बिहार में तेज हवाएं चलने की आशंका है. 25 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है.
27-30 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 25 जुलाई और 27 जुलाई को पश्चिम बंगाल के गंगा के किनारे; 25-28 जुलाई के दौरान Jharkhand; 27-29 जुलाई के दौरान बिहार; 29-30 जुलाई के दौरान Odisha; 26 जुलाई को पश्चिम बंगाल के गंगा के किनारे; 25-28 जुलाई के दौरान Odisha में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की भी संभावना है.
मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए बंगाल की खाड़ी के मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई है. 25 से 28 जुलाई के दौरान उत्तरी Odisha, पश्चिम बंगाल के गंगा के किनारे और बांग्लादेश के तटों और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के पास; 26 से 29 जुलाई के दौरान अंडमान सागर के ऊपर; 27 से 29 जुलाई के दौरान मन्नार की खाड़ी के कुछ हिस्सों में; और 28 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से लगे दक्षिण श्रीलंका के तटों पर मछुआरों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है.
–
एसडी/एएस
Skip to content