
New Delhi, 28 अप्रैल . India को 2047 तक 30-35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मैन्युफैक्चरिंग हब अहम भूमिका निभाएंगे. इस दौरान देश की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी कम से कम 25 प्रतिशत हो जाएगी, जो कि फिलहाल 16-17 प्रतिशत के बीच है. यह जानकारी केंद्र Government की एक आधिकारिक फैक्ट-शीट में Tuesday को दी गई.
केंद्र ने कहा कि India की मैन्युफैक्चरिंग रणनीति में एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग केंद्रों के विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित किया गया है. ये केंद्र फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर, नियामक सहायता, साझा सुविधाओं और कनेक्टिविटी को संयोजित करने वाले क्षेत्रीय इकोसिस्टम हैं. इन केंद्रों को व्यापक उत्पादन को बढ़ावा देने, लेन-देन लागत को कम करने और दीर्घकालिक मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे घरेलू और वैश्विक उत्पादन नेटवर्क में India की स्थिति मजबूत होती है.
आधिकारिक बयान के अनुसार, इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, Government की मैन्युफैक्चरिंग नीति इन्फ्रास्ट्रक्चर पर आधारित एकीकृत हब विकास की ओर मुड़ गई है, ताकि बड़े पैमाने पर उत्पादन, विश्वसनीयता और दीर्घकालिक औद्योगिक प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित की जा सके.
India के इन्फ्रास्ट्रक्चर संबंधी दृष्टिकोण में संरचनात्मक परिवर्तन आया है, जिसमें परियोजना-स्तरीय कार्यान्वयन से हटकर प्रणाली-स्तरीय नियोजन पर ध्यान केंद्रित किया गया है. इस प्रकार का प्रणाली-स्तरीय नियोजन बाधाओं को कम करके, रसद दक्षता में सुधार करके और समय पर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करके विनिर्माण हब की प्रभावशीलता को सीधे बढ़ाता है.
बयान में आगे कहा गया कि इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए Government का पूंजीगत व्यय वित्त वर्ष 2014-15 में 2 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2026-27 में 12.2 लाख करोड़ रुपए हो गया है.
वैश्विक निवेश रुझान India को एक पसंदीदा मैन्युफैक्चरिंग गंतव्य के रूप में तेजी से मान्यता दे रहे हैं. वर्तमान में देश विश्व स्तर पर तीसरा सबसे अधिक मांग वाला मैन्युफैक्चरिंग केंद्र है. साथ ही, उत्पादन की संरचना में भी बदलाव आ रहा है, जिसमें मध्यम और उच्च प्रौद्योगिकी गतिविधियां कुल विनिर्माण मूल्यवर्धन का 46.3 प्रतिशत हिस्सा हैं, जो अधिक परिष्कृत औद्योगिक संरचनाओं की ओर क्रमिक बदलाव का संकेत देती हैं.
7.47 करोड़ उद्यमों वाले लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मैन्युफैक्चरिंग उत्पादन का 35.4 प्रतिशत हिस्सा हैं और देश भर में मैन्युफैक्चरिंग केंद्रों का आधार हैं. यह श्रम-प्रधान क्षेत्र अर्थव्यवस्था में रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
2026-27 के केंद्रीय बजट में विकास की गति को तेज करने के लिए तीन केमिकल पार्क, सात पीएम मित्रा पार्क, एमएसएमई क्लस्टर और 10,000 करोड़ रुपए की बायोफार्मा शक्ति पहल का प्रस्ताव किया गया है.
वहीं, दिल्ली-Mumbai औद्योगिक कॉरिडोर (डीएमआईसी), चेन्नई-Bengaluru औद्योगिक कॉरिडोर (सीबीआईसी), अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर (एकेआईसी) और विशाखापत्तनम चेन्नई औद्योगिक कॉरिडोर ( आईसी) जैसे औद्योगिक कॉरिडोर, कनेक्टिविटी में सुधार और विभिन्न क्षेत्रों में एकीकृत योजना को सुगम बनाकर मैन्युफैक्चरिंग केंद्रों और क्लस्टरों को सहयोग प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं.
–
एबीएस/
Skip to content