मन की बात: पीएम मोदी ने मणिपुर के डॉ रोनाल्डो लैशराम का जिक्र किया, बोले- लोकटक ब्रह्मांड में चमक बिखेर रही

New Delhi, 26 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें एपिसोड में मणिपुर के एक ऐसे शख्स का जिक्र किया, जिसके बारे में जानकर हर किसी को गर्व होगा.

Prime Minister ने कहा कि मैं आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताऊंगा, जिनके बारे में सुनकर आपको बहुत गर्व होगा. एक ऐसे व्यक्ति जो साइंस और इनोवेशन के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर काम कर रहे हैं, दुनिया में जिनकी पहचान बन रही है, लेकिन इसके बाद भी वो अपनी जड़ों से गहराई से जुड़े हुए हैं, अवसर मिलते ही वो अपनी मिट्टी का सम्मान करना नहीं भूलते, वो व्यक्ति मणिपुर के डॉ रोनाल्डो लैशराम हैं.

पीएम ने कहा कि नाम उनका रोनाल्डो है लेकिन काम से वो खगोलशास्त्री हैं. वे जापान में काम करते हैं और युवा आकाशगंगाओं के एक विशाल समूह की खोज करने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. ऐसे में लोग जानना चाहेंगे कि उन्होंने आखिर किया क्या है? दरअसल, उन्होंने इस पूरे समूह का नाम मणिपुर की एक खूबसूरत झील से जोड़कर लोकटक प्रोटोक्लस्टर रखा है. लोकटक ताजे पानी की बहुत बड़ी झील है. लोकटक लेक में तैरती हुई फूमडी मिलकर एक अनोखा परिदृश्य बनाती है.

Prime Minister ने कहा कि ऐसा लगता है कि विशाल समंदर में छोटे-छोटे द्वीप तैर रहे हों. उसी प्रकार ब्रह्मांड में ये युवा आकाशगंगाएं भी एक विशाल संरचना का निर्माण करती हैं. आज मणिपुर की लोकटक केवल देश के मैप पर ही नहीं, बल्कि विशाल ब्रह्मांड में भी अपनी चमक बिखेर रही है. यह उपलब्धि हर भारतीय का गौरव बढ़ाने वाली है. इससे हमारे युवा साथियों को सीख मिलती है कि वे अपनी परंपरा से जुड़े रहकर भी नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं. ये ऐसी जड़ें हैं, जो सितारों की दुनिया को भी जगमगा सकती हैं.

एसडी/पीएम