
New Delhi, 31 मई . Prime Minister Narendra Modi के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे समाज, युवाओं तथा देश की सकारात्मक पहलों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बताया.
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक दुष्यंत गौतम ने से बातचीत में कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर देशभर के बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिलता है. ‘मन की बात’ कोई Political कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह देश की प्रतिभाओं, नवाचारों और सामाजिक प्रयासों को सामने लाने का माध्यम है. इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों की जानकारी मिलती है और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है.
दुष्यंत गौतम ने कहा कि कई बार ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें केवल सरकारी प्रयासों से पूरा करना संभव नहीं होता, लेकिन जब समाज और स्थानीय समुदाय एकजुट होकर आगे आते हैं तो उल्लेखनीय परिणाम सामने आते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज के एपिसोड में Prime Minister मोदी ने लोगों द्वारा सामूहिक रूप से तालाबों की सफाई और संरक्षण के प्रयासों का जिक्र किया और कहा कि लोकतंत्र की सफलता नागरिकों की सक्रिय सहभागिता पर निर्भर करती है और ‘मन की बात’ इसी भावना को मजबूत करता है. उन्होंने इसे सामान्य ज्ञान का एक उपयोगी सत्र बताते हुए कहा कि कई परिवार इस कार्यक्रम को साथ बैठकर सुनते हैं, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा और सीख मिलती है.
वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि Prime Minister मोदी दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जो नियमित रूप से देश की जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हैं. हर महीने प्रसारित होने वाला ‘मन की बात’ कार्यक्रम Prime Minister और आम नागरिकों के बीच एक अनूठा सेतु बन चुका है.
मल्होत्रा ने कहा, विश्व स्तर पर इस तरह का नियमित संवाद बहुत कम देखने को मिलता है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कई दशक पहले अमेरिका में President द्वारा रेडियो के माध्यम से जनता को संबोधित करने की परंपरा शुरू की गई थी लेकिन Prime Minister मोदी ने इसे एक नियमित और व्यापक जनसंवाद का स्वरूप दिया है.
BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने भी ‘मन की बात’ को Prime Minister मोदी की एक असाधारण पहल बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम शासन और प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन गया है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के नवीनतम एपिसोड में Prime Minister ने देश के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को उठाया. इनमें भीषण गर्मी की स्थिति, खेल जगत में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और मित्रता की भावना को बढ़ावा देने वाले खिलाड़ियों की प्रेरक कहानियां शामिल थीं.
खंडेलवाल ने कहा कि Prime Minister मोदी ने उन दो एथलीटों का भी उल्लेख किया जिन्होंने एक-दूसरे को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया. इसके अलावा, Prime Minister ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे सामाजिक संगठनों और डॉल्फिन संरक्षण के लिए शुरू की गई एम्बुलेंस सेवा का भी जिक्र किया. इससे यह स्पष्ट होता है कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में Government केवल मानव कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और वन्यजीवों की सुरक्षा को भी समान महत्व दे रही है.
–
एएसएच/पीएम
Skip to content