
Mumbai , 21 जुलाई . Actress मनीषा लांबा और जिम्मी शेरगिल स्टारर फिल्म ‘यहां’ ने अपनी रिलीज के 21 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर Actress ने फिल्म से जुड़ी यादों को social media के माध्यम से शेयर किया.
Actress मनीषा लांबा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा क्लिप शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने सह-कलाकार जिम्मी शेरगिल की तारीफ करने के साथ निर्देशक का शुक्रिया अदा किया.
Actress ने लिखा, “शूजित Government की फिल्म ‘यहां’ ने अपनी रिलीज के 21 साल पूरे कर लिए हैं. फिल्म में मुझे अदा का किरदार निभाने का मौका देने और मेरी जिंदगी की दिशा बदलने के लिए आपका धन्यवाद. इस फिल्म का हर सीन उन खूबसूरत यादों से भरा हुआ है, जो हमारी पहली फिल्म से जुड़ी हैं. जिम्मी शेरगिल कितने शानदार और आकर्षक लग रहे हैं.”
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘यहां’ Actress मिनिषा लांबा की चर्चित फिल्म थी. फिल्म में Actress के जिम्मी शेरगिल भी मुख्य भूमिका में थे. इसमें Actress मिनिषा लांबा ने ‘अदा’ नाम की एक युवा कश्मीरी मुस्लिम लड़की का मुख्य किरदार निभाया था, जिसे भारतीय सेना के एक अधिकारी से प्यार हो जाता है. मनिषा लांबा को संवेदनशील किरदार के लिए काफी सराहना मिली थी.
शूजीत Government द्वारा निर्देशित फिल्म कश्मीर घाटी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांटिक वॉर ड्रामा थी, जिसमें आतंकवाद और सेना के बीच फंसी जोड़ी के प्यार को बहुत ही संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारा गया था.
फिल्म सेना के एक अधिकारी और एक कश्मीरी लड़की के बीच पनपे प्यार और समाज के दबाव के बीच के संघर्ष को दिखाती है. इस फिल्म को कश्मीर के वास्तविक और भीतरी इलाकों में शूट किया गया था, ताकि चरमपंथी क्षेत्रों में सुरक्षा के बीच दृश्य वास्ताविक तौर पर फिल्माए जा सकें.
–
एनएस/एएस
Skip to content