
Mumbai , 12 जून . गिरगांव चौपाटी से कोली समुदाय की नौकाएं हटाए जाने के बाद उत्पन्न विवाद पर Maharashtra Government के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने तत्काल संज्ञान लिया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर मामले का संवेदनशीलता के साथ समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं.
इस मुद्दे को लेकर कोली समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा से मुलाकात कर उन्हें अपनी चिंताओं और समस्याओं से अवगत कराया. प्रतिनिधियों ने बताया कि नौकाएं हटाए जाने से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है और इससे समुदाय के पारंपरिक अधिकारों पर भी असर पड़ रहा है. उनकी बात सुनने के बाद लोढ़ा ने तुरंत बृहन्Mumbai महानगरपालिका के सह आयुक्त और मत्स्य पालन विभाग के आयुक्त से फोन पर चर्चा की.
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोली समुदाय के साथ संवाद और समन्वय बनाकर काम किया जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान समुदाय की आजीविका, परंपराओं और अधिकारों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि गिरगांव चौपाटी केवल एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि यह Mumbai की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां कोली समुदाय लंबे समय से अपने पारंपरिक व्यवसाय से जुड़ा हुआ है.
मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि गिरगांव चौपाटी पर कोली समुदाय का मुद्दा बेहद संवेदनशील है और इसका समाधान बातचीत तथा आपसी समझ के माध्यम से निकाला जाना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कोली समुदाय के लिए उचित स्थान या कोई संतोषजनक वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो जाती, तब तक वे उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे.
लोढ़ा ने कहा, “Mumbai सबसे पहले कोली समुदाय की है. उनकी आजीविका और पारंपरिक अधिकारों का सम्मान करते हुए सकारात्मक समाधान निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.”
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी संबंधित पक्षों के बीच संवाद और सहयोग के माध्यम से जल्द ही इस मामले का संतोषजनक समाधान निकल आएगा.
–
एसएचके/
Skip to content