
Lucknow, 22 जुलाई . उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने Wednesday को लेखिका रुचि चौहान के प्रथम काव्य संग्रह ‘मन के मौसम’ का विमोचन करते हुए कहा कि यह कृति नारी मन की कोमल संवेदनाओं, संघर्ष और जीवन के विविध भावों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक नारी समाज और आधी आबादी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.
जयवीर सिंह ने पर्यटन भवन के सभागार में आयोजित विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि काव्य संग्रह में नारी हृदय की सूक्ष्म भावनाओं, विविध अनुभूतियों, मिलन-वियोग, त्रासदी, शोषण और जीवन के अनेक अनछुए पहलुओं को सरल तथा प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत किया गया है. उन्होंने कहा कि लेखिका का शब्द चयन सराहनीय है और कई स्थानों पर भावनाएं शब्दों के साथ सहज रूप से प्रवाहित होती दिखाई देती हैं.
उन्होंने कहा कि यह रुचि चौहान का पहला काव्य संग्रह है और उम्मीद जताई कि भविष्य में उनका रचनात्मक संसार और व्यापक होगा. उन्होंने आशा व्यक्त की कि लेखिका अपने लेखन के माध्यम से समाज में महिलाओं से जुड़े संघर्षों, विडंबनाओं और संवेदनशील मुद्दों को भी प्रभावशाली ढंग से सामने लाएंगी. साथ ही उन्होंने पुस्तक की व्यापक लोकप्रियता की कामना की.
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि ईश्वर ने नारी को सृजन की अद्भुत शक्ति प्रदान की है और उसके बिना समाज की कल्पना अधूरी है. उन्होंने कहा कि मां, बहन और पत्नी जैसे विभिन्न रूपों में नारी समाज को दिशा और गति प्रदान करती है.
कवि पंकज प्रसून ने कहा कि ‘मन के मौसम’ में प्रेम, विरह, संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं को अत्यंत मार्मिक ढंग से अभिव्यक्त किया गया है. उन्होंने लेखिका को उनके प्रथम काव्य संग्रह के लिए शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का संचालन लेखिका के पति डीएस चौहान ने किया.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content