
कोलकाता, 25 जुलाई . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व प्रवक्ता रिजू दत्ता ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी से अपील की है कि उन्हें सबसे पहले अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए. दिल्ली जाने से परिस्थिति नहीं बदलने वाली है.
कोलकाता में से बातचीत में रिजू दत्ता ने कहा कि मैं ममता बनर्जी से कहना चाहता हूं कि वे सबसे पहले टीएमसी पर ध्यान दें. आपकी पार्टी अब बस एक साइनबोर्ड बनकर रह गई है. आपके 28 सांसदों में से 22 सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं. चार सांसदों ने Lok Sabha से इस्तीफा दे दिया है और आने वाले दिनों में दो-तीन और सांसद ऐसा कर सकते हैं. आपके 80 विधायकों में से लगभग 65 से 70 विधायक आपको छोड़ चुके हैं.
उन्होंने कहा, “ भाजपा को हराना है तो लोकतांत्रिक तरीके से जनता के वोट से हराना चाहिए. बंगाल में रहकर टीएमसी पर फोकस करना चाहिए.”
रिजू दत्ता ने अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “जब तृणमूल कांग्रेस सत्ता में थी, तब अभिषेक बनर्जी पार्टी के ‘क्राउन प्रिंस’ और ताकतवर नेता हुआ करते थे. अब जब तृणमूल सत्ता से बाहर है, तो वह सब खत्म हो गया है. उन्होंने एक बार सोनारपुर में हीरो के तौर पर उभरने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें इतने कड़े विरोध का सामना करना पड़ा कि वे उसके बाद वहां से दूर ही रहे.”
21 जुलाई की रैली के बाद, जिसमें वे ममता बनर्जी के साथ शामिल हुए और करीब 4,000-5,000 लोगों की भीड़ देखी, उन्होंने फिर से भड़काऊ भाषण देना शुरू कर दिया. वे सीएम सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय गृहमंत्री को लेकर फिर से बयान देते हैं. बनर्जी कहते हैं कि हम 2031 में हिसाब बराबर करेंगे.
पूर्व टीएमसी प्रवक्ता ने आगे कहा कि बनर्जी ने पहले भी भड़काऊ भाषण दिया था, उस मामले की सीआईडी जांच कर रही है. यह व्यक्ति यह नहीं समझता कि उनके बयानों के बाद टीएमसी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता मार खा रहे हैं, जबकि यह एसी कमरे में बैठकर राजनीति करता है. बनर्जी के खिलाफ फिर से First Information Report हुई है. इससे पहले बहुत सारे First Information Report हो चुके हैं.’
रिजू दत्ता ने Chief Minister और केंद्र Government से मांग है कि अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.
–
डीकेएम/
Skip to content