‘ममता का असली चेहरा बेनकाब’, टीएमसी छोड़ने वालों पर पूर्व सीएम की टिप्पणी के बाद दिलीप घोष का हमला

कोलकाता, 22 जुलाई . पश्चिम बंगाल Government में मंत्री दिलीप घोष ने टीएमसी छोड़ने वालों के बारे में पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सबके सामने ममता बनर्जी का असली चेहरा बेनकाब हो गया.

पार्टी छोड़ने वालों के बारे में पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी ने Tuesday को कहा कि जो चले गए हैं, उन्हें जानें दे. कर्म ही संपत्ति है और कर्म ही आगे ले जाएगा. इस पर मंत्री दिलीप घोष ने Wednesday को मीडिया से बात करते हुए कहा, “कर्मी छोड़कर चले गए, संपत्ति क्या बची है? बाकी संपत्ति बैंक में है और बैंक खाते सील हैं. इसलिए बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है.”

उन्होंने कहा कि सबके सामने उनका असली चेहरा बेनकाब हो गया. आज तक सत्ता का दुरुपयोग करके सब कुछ चल रहा था. मीट-भात खिलाकर लोगों को बुलाया जाता था और Police भीड़ इकट्ठा करने का काम करती थी. अब न तो Police है, न ही गुंडे और वे बिल्कुल अकेले पड़ गई हैं. अब हर कोई उनका असली चेहरा जानता है.

ममता बनर्जी के सभी जिलों का दौरा करने के ऐलान पर दिलीप घोष ने कहा, “जिलों में नहीं, वह अब तक Mumbai , दिल्ली और मद्रास जाती थीं. क्या वह रास्ता भूल गई हैं? उन्हें एक बार दार्जिलिंग जाना चाहिए.”

Prime Minister आवास के पास कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा देश-विरोधी ताकतों का समर्थन किया है. कभी कम्युनिस्टों का, कभी आतंकवादियों का, तो कभी अलगाववादी ताकतों का. आज भी वह यही कर रही है, इसीलिए वह दिन-ब-दिन सिमटती जा रही है. जनता के सामने सब कुछ साफ है.”

दिलीप घोष ने कहा कि देश का विकास हो रहा है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और दुनिया में नाम हो रहा है. इससे कुछ विदेशी लोग खुश नहीं हैं. देश के भी कुछ लोग हैं, जिनका Pakistan और बांग्लादेश के साथ स्वर मिलता है, विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

मंत्री दिलीप घोष ने आगे कहा, “उन्हें (कांग्रेस) India को श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान या नेपाल जैसा बनाने की अपनी साजिशें भूल जानी चाहिए. उन्हें याद रखना चाहिए कि यह हिंदुस्तान है. इस देश के लोग न तो किसी को देश के खिलाफ काम करने देंगे और न ही खुद ऐसा करेंगे.”

डीसीएच/