
New Delhi, 13 अप्रैल . भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वे हताशा, निराशा और कुठित मानसिकता से ग्रस्त होकर अपने कार्यकर्ताओं को भड़काने की कोशिश कर रही हैं. उनकी विदाई तय है और 4 मई को ममता बंगाल की सत्ता से बाहर हो जाएंगी.
से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने सीएम ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी गिरफ्तारी का डर दिखाकर, झूठ, भ्रम और भय की नीति अपनाकर अपने कार्यकर्ताओं को उकसा रही हैं. यह बयान केवल भय का माहौल बनाने की रणनीति है. बंगाल की जनता जिहादी मानसिकता और देश-विरोधी ताकतों का जवाब वोट से देगी. 4 मई को ममता का जाना तय है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की चिट्ठी पर चुघ ने तंज कसते हुए कहा कि गांधी-नेहरू परिवार की कांग्रेस पार्टी ने सत्तर सालों तक महिलाओं को न सुरक्षा दी और न ही उन्हें सशक्त बनाया. उन्होंने देश की 50 प्रतिशत आबादी को आगे बढ़ने से रोककर रखा. जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब चुप्पी साधे रखी जाती थी, अटकलें लगाई जाती थीं और जान-बूझकर रुकावटें पैदा की जाती थीं. मामलों में देरी करना और उन्हें लटकाए रखना कांग्रेस का तरीका था.
चुघ ने कहा कि अब Prime Minister Narendra Modi ने इस बिल को ‘कोल्ड स्टोरेज’ से बाहर निकाला है और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के जरिए महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम मजबूत किया. आज फिर कांग्रेस रुकावट डालने की कोशिश कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है.
उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि जब कांग्रेस की Government थी तो यह बिल आगे क्यों नहीं बढ़ाया गया. आज देश की 50 प्रतिशत आबादी Prime Minister मोदी का धन्यवाद कर रही है, वहीं कांग्रेस पर सवाल उठा रही है कि आप रुकावट क्यों डाल रहे हैं. यह साफ तौर पर अवसरवादी और दोहरा चरित्र दिखाई देता है.
पंजाब का जिक्र करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि पूरा पंजाब जानना चाहता है कि पंजाब Government को यह विधेयक लाने में इतनी देरी क्यों हुई.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content