
कोलकाता, 4 मई . तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में फिर से ममता बनर्जी Chief Minister बनेंगी. टीएमसी सांसद डोला सेन ने ममता बनर्जी को एक सच्ची योद्धा भी बताया और कहा कि वे सही मायनों में दिल से लोगों की हितैषी नेता हैं.
टीएमसी सांसद डोला सेन ने Chief Minister ममता बनर्जी की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने से बात करते हुए कहा, “दीदी (ममता बनर्जी) हर मायने में मुख्यधारा की राजनीति से अलग हैं. दीदी एक सच्ची योद्धा हैं. दीदी सही मायनों में दिल से लोगों की हितैषी नेता हैं. आम लोग जानते हैं कि जब भी वे किसी मुश्किल में होंगे, तो दीदी उनके साथ खड़ी मिलेंगी.”
उन्होंने आगे कहा, “दीदी एक बहुत ही सख्त प्रशासक हैं. हमारे कई कार्यकर्ता जिन्होंने गलत काम किए थे, उन्हें जेल भेजा गया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. दीदी एक अनोखी और निष्पक्ष Chief Minister हैं, जिन्होंने सभी को सुशासन दिया है.”
वहीं, पश्चिम बंगाल Government में मंत्री और कोलकाता पोर्ट से टीएमसी उम्मीदवार फिरहाद हकीम ने दावा किया है कि राज्य में फिर से तृणमूल कांग्रेस की Government बनेगी और Chief Minister ममता बनर्जी होंगी.
फिरहाद हकीम ने से बात करते हुए कहा, “हमें उम्मीद है कि हमारी Government बनेगी और Chief Minister ममता बनर्जी होंगी. यही हमारी उम्मीद है. यह अभी बहुत शुरुआती दौर है. हम सभी से शांत रहने को कहेंगे. हम आश्वस्त हैं कि ममता बनर्जी फिर से Government बनाएंगी.”
टीएमसी की कोलकाता पार्षद और Chief Minister ममता बनर्जी की भाभी कजरी बनर्जी ने कहा, “दीदी ने 200 से ज्यादा सीटें मिलने की बात कही है, इसलिए हमें 200 से अधिक सीटें मिलने की उम्मीद है.”
टीएमसी उम्मीदवार सायंतिका बनर्जी ने भी चुनाव में जीत का भरोसा जताया और कहा कि सब कुछ अच्छा होगा. उन्होंने उत्तर 24 परगना में वोटों की गिनती के बीच गुरु नानक डेंटल कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का भी दौरा किया.
–
डीसीएच/
Skip to content