गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीताः दिलीप घोष

पश्चिम मेदिनीपुर, 10 जून . खड़गपुर शहर में Wednesday को पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने दीघा जगन्नाथ मंदिर विवाद, टीएमसी दफ्तर में सीआईडी की तलाशी और मोदी Government के 12 साल पूरे होने पर टिप्पणी की.

दिलीप घोष ने मीडिया से बातचीत में कहा, “गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीता और Government बनाई थी, हालांकि वास्तविक रूप से कोई काम नहीं हुआ. ममता बनर्जी के Government में इसके लिए प्रयास भी नहीं हुआ. हमारी Government ने दोनों योजनाओं को लेकर सर्वे शुरू किया है. जल्द ही दोनों परियोजनाओं पर निर्णय लेकर काम शुरू कराया जाएगा.”

दीघा में जगन्नाथ मंदिर अब ‘धाम’ नहीं रहा. इस पर दिलीप घोष ने कहा, “दीघा में बना जगन्नाथ मंदिर Government ने एक सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर बनाया है. Government ने इस पर पैसा खर्च किया है, तो यह ‘धाम’ कैसे बन जाएगा? यह सांस्कृतिक केंद्र ही रहेगा. Odisha के लोग तो पहले से ही कह रहे हैं कि असली धाम जगन्नाथ धाम है. वहां एक ही भगवान हैं, तो उन्होंने यहां धाम कैसे बना दिया? खैर, उन्होंने इसे एक नाम दे दिया है. कोई भावनात्मक काम नहीं किया गया है. इसलिए इसे सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर ही दिखाया जाएगा.”

मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “टीएमसी के सारे ऑफिस और नेताओं के घर हथियारों को रखने का अड्डा बन चुके थे. यहां गैर-कानूनी काम हो रहे थे, महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव, जुए का अड्डा चलाना, शराब का अड्डा चलता था. इसलिए ऑफिस तोड़े गए. जब भी कोई शिकायत आएगी, Police उसकी जांच करेगी.”

घोष ने कहा, “टीएमसी हर स्तर पर टूट रही है. लोग वहां से भागना चाहते हैं. उस पार्टी में कोई लोकतंत्र नहीं है, कोई संविधान नहीं है, कोई विचारधारा नहीं है.”

कल्याण बनर्जी से जुड़ा सवाल पूछने पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “कल्याण बनर्जी का नेता कौन है? वह किसकी बात मानते हैं? उनकी पार्टी के सभी सदस्य उनके खिलाफ हैं. सब जानते हैं कि उन्होंने अपनी महिला सहयोगियों के साथ कैसा बुरा बर्ताव किया. उस व्यक्ति के बारे में क्या बात की जाए?”

Prime Minister Narendra Modi के ऐतिहासिक कार्यकाल पर दिलीप घोष ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने सिर्फ जवाहर लाल नेहरू का नहीं, बल्कि विकास का भी रिकॉर्ड तोड़ा है. पूरी दुनिया में मोदी Government मॉडल की चर्चा होती है. दुनिया हमारी Government के बारे में अध्ययन कर रही है और हमारे स्लोगन को कॉपी कर रही है. समस्या का हल निकालने के लिए दुनिया में Prime Minister Narendra Modi को बुलाया जाता है. Prime Minister मोदी ने देश को बहुत आगे ले गए हैं, जिससे जनता खुश है.”

ओपी/