
Patna, 13 अप्रैल . बिहार Government में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल चुनाव, यूसीसी और महिला आरक्षण विधेयक पर बात करते हुए कांग्रेस और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने से बातचीत में कहा, “ममता बनर्जी हताश हैं. भावनात्मक और भ्रामक माहौल बनाकर वह सत्ता में दोबारा वापसी करना चाहती हैं, लेकिन जनता समझ चुकी है. इस बार टीएमसी की Government पश्चिम बंगाल में नहीं बनने वाली है.”
ममता बनर्जी के यूसीसी को लेकर दिए गए बयान पर जायसवाल ने आगे कहा, “चाहे ममता बनर्जी हों या कोई और, यूसीसी पर इतनी जल्दबाजी में बयान देना उचित नहीं है. देश की जरूरत है कि सभी को समान अधिकार मिले. समय के अनुसार बहुत सारी चीजें बदलती हैं और यूसीसी समय की जरूरत है.”
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा, “एनडीए और भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र में महिलाओं के Political सशक्तीकरण का वादा किया गया था. भाजपा और एनडीए अब उस वादे को पूरा करने जा रही है, लेकिन कांग्रेस विरोध कर रही है. विपक्ष का मतलब हर मुद्दे का विरोध करना नहीं है. अगर कोई चीज अच्छी है तो उसका समर्थन करना चाहिए. महिलाओं को अब Lok Sabha और विधानसभा में आरक्षण मिलने वाला है, इसलिए सभी दलों को इसका समर्थन करना चाहिए.”
इसके पहले Sunday को यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर मंत्री जायसवाल ने कहा था कि यह कोई विवाद का विषय नहीं है, बल्कि इससे देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलेंगे. कुछ लोग Political लाभ के लिए इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से उछाल रहे हैं, लेकिन जनता अब इन बातों को समझ चुकी है.
इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि पार्टी ने दशकों तक महिलाओं को Political और सामाजिक भागीदारी से दूर रखा. अब समय आ गया है कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अधिक अवसर दिए जाएं और उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए.
–
ओपी/
Skip to content