
कोलकाता, 6 मई . पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के Chief Minister पद न छोड़ने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि Political पद केवल सीमित समय के लिए होता है. इसलिए ममता बनर्जी किसी भ्रम में न रहें.
भाजपा विधायक दिलीप घोष ने Wednesday सुबह न्यूटाउन में ममता बनर्जी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा, “एक दिन हर किसी को यह दुनिया छोड़कर जाना ही है. Political पद केवल सीमित समय के लिए होता है. यह गद्दी तो दो दिन की है, इसलिए किसी भ्रम में न रहें. यह किसी की पुश्तैनी संपत्ति नहीं है.”
दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की जनता ने 15 साल का समय दिया. उन्होंने सिवाय हिंसा और भ्रष्टाचार के, बंगाल में कोई काम नहीं किया. टीएमसी के कार्यकाल में लोगों का जीना भी मुश्किल हो चुका था. इस डॉक्टर बेटी का रेप-मर्डर हुआ. उसे न्याय नहीं दिया गया, बल्कि पीड़िता की मां का टीएमसी के नेताओं ने अपमान किया. इन सभी बातों को जनता भूली नहीं है.
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी क्या कह रही हैं, आज दुनिया को इससे मतलब नहीं है. दिलीप घोष क्या कह रहे हैं, इस बात को सुनना चाहिए.
भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी ने आईएएनए से बात करते हुए कहा, “लोगों का साथ जरूरी है. अगर आप लोगों के साथ रहते हैं, तो जीत पक्की है. हम इसलिए जीते क्योंकि हम उनके साथ खड़े रहे. हमने शुरू से ही कहा था कि टीएमसी जीरो हो जाएगी.”
शिशिर अधिकारी ने कहा कि उन्हें (ममता बनर्जी को) Odisha के जगन्नाथ मंदिर में घुसने से रोक दिया गया था, इसलिए उन्होंने दीघा में कल्चरल सेंटर बनवाया. उन्होंने इसके लिए सरकारी पैसों का इस्तेमाल किया. भगवान जगन्नाथ ने इसका जवाब दे दिया है.
–
डीसीएच/
Skip to content