मालवीय नगर आग त्रासदी: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, अब तक 21 की गई जान

New Delhi, 3 मई . दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना में कई लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, घायलों को साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले के सामने आने के बाद मृतकों और पीड़ितों के परिजनों में हड़कंप मच गया है.

ऐसे ही जब एक शख्स इस भीषण अग्निकांड के बाद अपने परिजनों को खोजते हुए मैक्स अस्पताल पहुंचा तो उसे भयंकर शोक से गुजरना पड़ा. शख्स ने बताया कि उसके परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है. ये सभी उसी इमारत में ठहरे हुए थे, जहां आग लगी थी. पीड़ित ने कहा कि 6 लोगों के शव अस्पताल पहुंचाए जा चुके हैं और 2 लोग अभी भी लापता हैं. मेरी बेटी और उसकी बेटी लापता हैं.

उन्होंने कहा कि अस्पताल की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिल रही है. मेरी बेटी और उसके दामाद के पिता अस्पताल में भर्ती थे, उन्हीं से मिलने के लिए ये लोग Bengaluru से कल रात दिल्ली आए थे. रात 8:28 बजे मेरी बेटी से बात हुई थी. तब उसने बताया था कि सभी लोग सो रहे हैं. बाद में मेरे पास Police का फोन आया कि चार मोबाइल फोन मिले हैं. जब मैंने उनकी जानकारी देखी तो वे सभी हमारे परिवार के लोगों के थे.

पीड़ित ने आरोप लगाया कि अस्पताल में परिजनों को देखने नहीं दिया जा रहा है. छह लोग रात में ही अस्पताल लाए गए थे और सुबह दो अन्य लोगों को लाया गया.

दिल्ली Police की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, Wednesday सुबह 8:48 बजे मालवीय नगर स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही स्थानीय Police टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर लगाया गया.

Police, दमकल विभाग और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

दिल्ली Police ने बताया कि हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक हैं. हालांकि, उनकी पहचान और राष्ट्रीयता की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है.

एएमटी/एएस