मल्लिकार्जुन खड़गे को मांगनी चाहिए देश और पीएम मोदी से माफी: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow, 22 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद माफी की मांग की है. उन्होंने कहा कि खड़गे ने Prime Minister के पद का आदर नहीं किया है. इसके लिए उन्हें देश और Prime Minister से माफी मांगनी चाहिए.

उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने Wednesday को कहा, “सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कई बार Prime Minister मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है. पीएम मोदी को ‘आतंकी’ कहना यह देश के Prime Minister को नहीं है, ये देश के 140 करोड़ की जनता को अपशब्द कहा गया है और उनका अपमान किया गया है.”

मौर्य ने आगे कहा, “कांग्रेस घटिया राजनीति पर उतर आई है. Narendra Modi का Prime Minister पद पर बने रहना कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा है. कांग्रेस ने पीएम मोदी पद से हटाने की तमाम नाकाम कोशिशें कीं. लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता की ताकत होती है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को लगातार जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिला है. 2024 के Lok Sabha चुनाव के बाद भाजपा ने 4 राज्यों (Haryana, Maharashtra, बिहार और दिल्ली) में जीत हासिल की.”

उपChief Minister ने यह भी दावा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल का चुनाव जीतने जा रही है. 2027 में तीसरी बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की Government बनने वाली है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का वर्तमान और भविष्य दोनों अंधिकार में हैं. केशव प्रसाद मौर्य ने चुनौती देते हुए कहा, “आपके (कांग्रेस) पास ताकत और कार्यकर्ता हैं तो आपको जनता की अदालत में भाजपा का मुकाबला करना चाहिए.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने भी मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी की निंदा की. उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. पहले कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती थी. अब Prime Minister जैसे उच्च पद पर भी इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया है, जो बहुत दुख की बात है. कांग्रेस को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी.”

डीसीएच/