
New Delhi, 12 अगस्त . सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने Wednesday को राज्यसभा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम अधिनियम, 1962 में संशोधन करने वाले विधेयक को पेश किया. हालांकि, इस पर विपक्ष ने ऐतराज जताया. विपक्ष का कहना था कि कार्य सूची के मुताबिक, यह विधेयक गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को सदन में पेश करना चाहिए था. वहीं, सत्ता पक्ष ने विपक्ष की इस बात को खारिज किया.
सत्ता पक्ष का कहना है कि विपक्ष केवल सदन को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. संशोधन विधेयक पेश करते हुए सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि वह केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की ओर से प्रस्ताव रखते हैं कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम अधिनियम, 1962 में संशोधन करने वाले विधेयक को, जैसा कि Lok Sabha से पारित हुआ है, विचार और पारित करने के लिए लिया जाए.
इसके बाद राज्यसभा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 पर विचार और उसे पारित करने की प्रक्रिया शुरू हुई. हालांकि, इस बीच राज्यसभा में एक बार फिर जबरदस्त हंगामा व नारेबाजी शुरू हो गई. विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए अपनी सीट से उठकर आगे आ गए और लगातार नारेबाजी करते रहे. नारेबाजी के बीच राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोलने के लिए खड़े हुए.
उपसभापति हरिवंश ने उन्हें बोलने की अनुमति दी. हालांकि, उपसभापति ने नारेबाजी कर रहे सांसदों से कहा कि पहले वे अपनी सीटों पर जाकर बैठें. वहीं, नेता प्रतिपक्ष ने अपनी बात रखते हुए विधेयक को सहकारिता राज्य मंत्री मुरली धर मोहोल द्वारा प्रस्तुत किए जाने पर आपत्ति जताई.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर कोई मंत्री किसी आवश्यक कार्य के कारण सदन में उपस्थित नहीं हो पाता है तो ऐसे में मंत्री का कोई साथी विधेयक पेश कर सकता है. ये सब हम जानते हैं. उन्होंने कहा कि मैं यही चाहता हूं कि जिनके नाम से यह विधेयक है, किसी कारण से अगर वे अनुपस्थित हैं तो कोई बात नहीं, लेकिन हर ऐसा रोज नहीं होना चाहिए.
खड़गे ने उपसभापति से कहा कि आप उन्हें (गृहमंत्री) को बुलाइए. खड़गे की इस टिप्पणी का Union Minister जेपी नड्डा ने तुरंत खंडन किया. नड्डा का कहना था कि Government हर बात व हर विषय पर चर्चा को तैयार है. उन्होंने विपक्ष के आरोपों को गुमराह करने वाली बात बताया.
राज्यसभा के नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष के नेता सदन को गुमराह कर रहे हैं. नड्डा ने कहा कि Government ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम हर चर्चा करने के लिए तैयार हैं. नड्डा ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि चर्चा से तो उल्टा आप भाग रहे हैं.
–
जीसीबी/डीकेपी
Skip to content