मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति देवी वोरा के निधन पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख, दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 13 जुलाई . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व Chief Minister स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति देवी वोरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. खड़गे ने Monday को शोक संदेश जारी करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि शांति देवी वोरा के निधन की खबर सुनकर उन्हें अत्यंत दुख हुआ. शांति देवी का मौन त्याग, धैर्य और परिवार के प्रति समर्पण हमेशा स्वर्गीय मोतीलाल वोरा के साथ रहा, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

उन्होंने कहा कि शांति देवी वोरा का निधन केवल वोरा परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है, जो उन्हें जानते और सम्मान करते थे. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति मिलने की कामना की.

बता दें कि मोतीलाल वोरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे थे. उन्होंने लंबे समय तक पार्टी संगठन और सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं. वे Madhya Pradesh के Chief Minister भी रहे और बाद में केंद्र Government में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली. कांग्रेस संगठन में उनका योगदान काफी उल्लेखनीय माना जाता है.

शांति देवी वोरा लंबे समय तक मोतीलाल वोरा के साथ पारिवारिक और सामाजिक जीवन में सहयोगी रहीं. उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संदेश के अंत में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी है. उन्होंने दिवंगत शांति देवी वोरा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शांति देवी वोरा का सरल स्वभाव, धैर्य और परिवार के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा. उनके निधन से Political और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में भी शोक की लहर है.

एससीएच/डीकेपी