
कुआलालंपुर, 10 अगस्त . 79वें जन्मदिन के दिन ही मलेशिया के Prime Minister अनवर इब्राहिम की सेहत को लेकर खबर आई. वो मेडिकल जांच और कुछ चिकित्सीय उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं. उनके सहयोगी ने Monday को बताया कि उन्हें दो दिन तक निगरानी में रखा जा सकता है.
प्रेस सचिव तुंकू नशरुल अबैदाह ने एक बयान में कहा कि अनवर “मेडिकल एक्सपर्ट्स की टीम द्वारा तय की गई जांच और प्रक्रियाएं” करवा रहे हैं. बयान में अनवर की बीमारी को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई.
बयान में कहा गया, “आइए दुआ करें… कि उन्हें लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य मिले ताकि वे जल्द ही अपने सामान्य काम पर लौट सकें.”
पिछले साल नवंबर में पीठ दर्द बढ़ने के कारण उन्हें पहांग राज्य का निर्धारित दौरा भी रद्द करना पड़ा था. उस समय उनके कार्यालय ने कहा था कि आराम की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है.
हालांकि जनवरी 2026 में अनवर ने एक रूटीन मेडिकल चेकअप कराया था. तब अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि Prime Minister को पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया गया है और उन्हें काम करने में कोई दिक्कत नहीं है. अभी यह साफ नहीं है कि यह रूटीन जांच है या पुरानी पीठ और कंधे की समस्या फिर से बढ़ गई है.
79 साल के अनवर का Monday को जन्मदिन भी है. उनका जन्म 10 अगस्त, 1947 को हुआ था. वे 2022 से सत्ता में हैं. उन्हें पहले से ही कंधे और पीठ की समस्या रही है. रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, 2018 में उन्हें कंधे और पीठ दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था फिर ‘स्पाइनल सर्जरी’ के लिए वो इस्तांबुल गए थे. इसके बाद रोटेटर कफ की चोट के लिए उनके दाहिने कंधे की सर्जरी होनी थी. जनवरी 2026 में रूटीन मेडिकल जांच के बाद अस्पताल ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया था.
–
केआर/
Skip to content