
चंडीगढ़, 4 जून . सीमा पार से चल रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, पंजाब Police ने विदेश में बैठे एक आतंकी के दो साथियों को गिरफ्तार करके एक बड़े आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है.
इसी को लेकर Police महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने Thursday को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से लगभग 2.5 किलोग्राम वजन का पूरी तरह से तैयार आरडीएक्स-आधारित एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया है.
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अमृतसर के गुज्जरपुरा निवासी मणि सिंह (32) और अमृतसर के गिलवाली गेट निवासी अभिषेक कुमार (28) के रूप में हुई है.
डीजीपी यादव ने बताया कि बरामद आईईडी पूरी तरह से तैयार और इस्तेमाल के लिए रेडी थी. इस ऑपरेशन की वजह से मोहाली में अहम पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की एक खतरनाक साजिश नाकाम हो गई और एक संभावित बड़े खतरे को टाल दिया गया.
डीजीपी ने कहा कि पूरे आतंकी नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है, जिसमें हैंडलर साथी और इस साजिश में शामिल सभी कड़ियां शामिल हैं.
ऑपरेशन की जानकारी देते हुए, Police महानिरीक्षक (काउंटर इंटेलिजेंस) आशीष चौधरी ने बताया कि भरोसेमंद इंटेलिजेंस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, Police टीमों ने मोहाली में वाईपीएस चौक के सामने एक पार्क के पास से दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया. दोनों विस्फोटक डिवाइस के साथ अमृतसर से बस से मोहाली आए थे.
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान, Police ने उनके कब्जे से आरडीएक्स से भरी आईईडी बरामद की. उन्होंने आगे कहा कि डिवाइस से पैदा होने वाले गंभीर खतरे को देखते हुए, मौके पर एक बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया और उसे अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया.
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी मणि सिंह social media प्लेटफॉर्म के जरिए विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में आया था और उसने अपने जीजा अभिषेक कुमार को भी उससे मिलवाया था.
उनकी बातचीत के दौरान विदेश में बैठे हैंडलर ने कुछ काम करने के बदले में आर्थिक मदद की पेशकश की और दोनों ने अपनी आर्थिक दिक्कतों की वजह से उसके लिए काम करने पर सहमति जताई.
मोहाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 113 (3) और 61 (2) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. वहीं, आगे की जांच और कार्रवाई जारी है.
–
डीके/एबीएम
Skip to content