
New Delhi, 22 जुलाई . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में Wednesday सुबह दो अलग-अलग जगहों पर भीषण आग लगने की घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई. करोल बाग स्थित एक पीजी (पेइंग गेस्ट) आवास और बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना-पुठ खुर्द औद्योगिक क्षेत्र में एक हेलमेट निर्माण फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल, Police और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया. दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
पहली घटना मध्य दिल्ली के करोल बाग स्थित चना मार्केट में हुई, जहां भवन संख्या 11/5 में Wednesday सुबह करीब 10:58 से 10:59 बजे के बीच आग लगने की सूचना दिल्ली फायर सर्विस के कंट्रोल रूम को मिली.
सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने एक वाटर टेंडर, तीन वाटर बाउजर और ब्रीदिंग अपरेटस सपोर्ट यूनिट सहित कई टीमों को मौके पर भेजा. आग तेजी से फैलने पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसे सुबह 11:05 से 11:06 बजे के बीच ‘मेक-4’ श्रेणी की आग घोषित किया गया, जिसके बाद अतिरिक्त दमकलकर्मियों और संसाधनों को मौके पर भेजा गया.
दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के साथ-साथ इमारत में राहत एवं बचाव अभियान भी चला रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारण, संपत्ति के नुकसान और अन्य विवरणों का पता लगाया जा रहा है.
Police के मुताबिक, प्रभावित इमारत की ऊपरी मंजिलों पर पीजी संचालित किया जा रहा था, जबकि भूतल और निचली मंजिलों में चमड़े के जूते बनाने की एक छोटी फैक्ट्री चल रही थी.
दूसरी घटना बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना-पुठ खुर्द औद्योगिक क्षेत्र में सुबह करीब 9:30 बजे हुई, जहां चार मंजिला हेलमेट निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई.
आग की सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने के साथ-साथ बचाव अभियान शुरू किया गया. अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई.
फिलहाल दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.
–
डीएससी
Skip to content