
Mumbai , 6 मई . Maharashtra के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने Wednesday को घोषणा की कि नगर परिषदों और नगर निगमों में शामिल किए गए गांवों के भूमि रिकॉर्ड को अब प्रॉपर्टी कार्ड में बदला जाएगा और मौजूदा 7/12 जमीन रिकॉर्ड को बंद कर दिया जाएगा.
यह कदम नए शहरी क्षेत्रों के निवासियों को फायदा पहुंचाने और भूमि प्रशासन को सरल बनाने के लिए उठाया जा रहा है.
मंत्री ने कहा कि जब कोई गांव या ग्रामीण इलाका नगर निगम या नगर परिषद का हिस्सा बन जाता है तो उसकी जमीन की प्रकृति कृषि से बदलकर गैर-कृषि या शहरी उपयोग की हो जाती है. उन्होंने कहा, ”ऐसे मामलों में 7/12 जमीन रिकॉर्ड को बंद कर प्रॉपर्टी कार्ड लागू करना कानूनी रूप से ज्यादा उचित और सुविधाजनक है.”
मंत्री ने बताया कि राज्य Government जल्द ही इस फैसले को पूरे Maharashtra में लागू करने का आदेश जारी करेगी.
अधिकारियों के अनुसार, यह कदम उन क्षेत्रों में भूमि प्रशासन को आसान बनाएगा, जहां शहरी विस्तार के कारण बदलाव हुआ है.
मंत्री ने राजस्व विभाग को निर्देश दिया है कि ऐसे क्षेत्रों में 7/12 रिकॉर्ड बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जाए और पात्र जमीन मालिकों को प्रॉपर्टी कार्ड तैयार कर वितरित किए जाएं.
इस बदलाव से संपत्ति की खरीद-फरोख्त आसान होगी, क्योंकि शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी कार्ड को स्वामित्व का स्पष्ट और मानकीकृत प्रमाण माना जाता है.
अधिकारियों ने कहा कि इससे बैंक लोन लेने में आने वाली दिक्कतें भी कम होंगी, क्योंकि जमीन के रिकॉर्ड में अंतर होने से अक्सर देरी होती है.
इसके अलावा, यह बदलाव भूमि रिकॉर्ड प्रणाली को एकरूप बनाने में मदद करेगा और दोहरी व्यवस्था से होने वाले विवाद भी कम होंगे.
इसी बीच, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड ट्यूब लेबलिंग और बारकोडिंग सिस्टम के तीन नए सिस्टम सफलतापूर्वक लगाए गए हैं. इसकी जानकारी Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने दी. यह परियोजना कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत लागू की गई है.
Chief Minister ने बताया कि यह ऑटोमेटेड सिस्टम सैंपल की लेबलिंग और बारकोडिंग खुद ही करेगा, जिससे मानवीय गलती की संभावना काफी कम हो जाएगी.
उन्होंने कहा, ”इस तकनीक से जांच की सटीकता बढ़ेगी और मरीजों की सुरक्षा में भी सुधार होगा. इससे अस्पताल का काम भी ज्यादा तेज और व्यवस्थित होगा.”
अधिकारियों के अनुसार, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में सटीकता और समय पर कार्रवाई बहुत जरूरी होती है. इस सिस्टम से सैंपल की गड़बड़ी, देरी और गलत पहचान जैसी समस्याएं खत्म होंगी, जिससे डॉक्टरों को ज्यादा भरोसेमंद रिपोर्ट मिलेगी और इलाज की प्रक्रिया तेज होगी.
यह नई तकनीक अस्पताल की लैब प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने में भी मदद करेगी.
Chief Minister ने कहा कि सीएसआर के जरिए स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे ऐसे सुधार भविष्य में बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content