
Kanpur/मुरादाबाद, 5 मई . उत्तर प्रदेश के Kanpur और मुरादाबाद में Police ने अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान हत्या और फायरिंग जैसे गंभीर मामलों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Kanpur में 38 आपराधिक मामलों में शामिल बदमाश राजू करिया को पकड़ा गया, जबकि मुरादाबाद में फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी मनीष को Police ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया. दोनों मामलों में आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद किए गए हैं.
Kanpur के रेलबाजार थाना क्षेत्र में Police और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की पहचान राजू करिया (28) के रूप में हुई है, जो बादशाही नाका थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसके खिलाफ हत्या, चोरी, गैंगस्टर समेत करीब 38 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
Police के अनुसार, 4 जून 2026 को रेलबाजार Police को हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर Police टीम इलाके में चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने Police टीम पर फायरिंग कर दी.
Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी राजू करिया के पैर में गोली लग गई. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और एक सर्जिकल ब्लेड बरामद किया गया.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने 29 मई को एचएस जाहिद खूंटी की हत्या करने की बात स्वीकार की. इस मामले में 31 मई को रेलबाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था.
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया. Police ने बताया कि उसके खिलाफ हत्या, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत लगभग 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
इस संबंध में Police उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि वांछित आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 1 जून को हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए Police ने मुख्य आरोपी मनीष को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई मझोला थाना क्षेत्र के न्यू मुरादाबाद स्थित एमडीए कार्यालय के पास की गई. 1 जून को मझोला थाना क्षेत्र में नारियल के कारोबार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. विवाद के बाद दोनों पक्षों में झड़प हुई थी. हालांकि बाद में समझौता हो गया था, लेकिन इसके बावजूद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी थी.
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया, ‘1 जून को मझोला थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई थी. नारियल के कारोबार को लेकर दो समूहों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ. हालांकि दोनों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन बाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी.’
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान Police ने मुख्य आरोपी मनीष को चिन्हित किया. देर रात न्यू मुरादाबाद स्थित एमडीए कार्यालय के पास Police और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. Police ने आरोपी के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
–
एएमटी/
Skip to content