
Lucknow, 11 जून . उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में दो सगी बहनों से छेड़छाड़ के मामले में Police ने बड़ी कार्रवाई की है. Thursday रात में Police ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई है. फिलहाल, सुल्तानपुर Police आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
एएसपी वृजनारायण सिंह ने बताया कि 10-11 जून की रात, करीब 2:15 बजे कोतवाली नगर Police को सूचना मिली कि एक वांटेड आरोपी कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अमहट स्थित हवाई पट्टी के पास मौजूद है. इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एसओजे टीम और स्थानीय कोतवाली नगर Police ने इलाके की घेराबंदी की और उसे पकड़ने का प्रयास किया.
उन्होंने बताया कि आरोपी ने Police टीम पर फायरिंग की थी. आत्मरक्षा के तौर पर Police ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल हालत खतरे के बाहर है.
अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले 9 जून को शास्त्रीनगर इलाके में घर से बाहर समान लेने निकली दो सगी बहनों से आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर छेड़खानी की थी. इस संबंध में थाना कोतवाली ने पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी. इस पर कार्रवाई करते हुए Police ने मुकदमा दर्ज किया था. एएसपी के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई. फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
वहीं, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में Police ने मुठभेड़ के बाद दो चोरों को गिरफ्तार किया है. टूंडला के सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी वाहन चोरी करते थे. उन्हें चेकिंग के दौरान Police टीम ने पकड़ा था. इसी दौरान उन्होंने भागने की कोशिश में Policeकर्मियों पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई के दौरान एक चोर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. दूसरे आरोपी को Policeकर्मियों ने दौड़कर दबोचा.
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से 5 चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं. फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है.
–
डीसीएच/
Skip to content