महाराष्ट्र : नासिक में अवैध शराब की भट्ठी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दर्ज किया मामला

नासिक, 30 अप्रैल . Maharashtra के नासिक में Police ने Thursday को अवैध शराब की भट्ठी पर छापा मारा. Police ने छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियां जैसे मिश्रित केमिकल भी बरामद की.

Police ने स्थिति की संवेदनशीलता को भांपते हुए दो लाख 2 हजार रुपए का माल भी नष्ट किया. Police ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब बनाने की प्रक्रिया को राज्य में किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मौके पर Police की छापेमारी को देखकर विष्णु अशोक सोनवणे और तुलसीराम गायकवाड़ भाग गए. यह दोनों ही Police की छापेमारी से घबरा गए थे.

Police ने इस मामले में Maharashtra निषेध अधिनियम की धारा 65 (ए) (एफ) (डी) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. Police का कहना है कि अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों को भी चिन्हित कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Police ने स्पष्ट किया कि जो भी अवैध शराब बनाने की प्रक्रिया में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी.

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी Police ने अवैध शराब को बनाने में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी. Police ने अपनी कार्रवाई के दौरान हजारों लीटर अवैध शराब नष्ट कर दिया था.

बता दें कि इस कार्रवाई के दौरान कुल लगभग 3,371 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 323 लीटर अवैध बीयर और 406 लीटर अवैध देशी शराब को नष्ट किया गया. यह सभी शराब पिछले वर्षों 2022 से 2024 के बीच दर्ज विभिन्न मामलों में जब्त की गई थी. लंबे समय से यह माल थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया था, जिसे अब कोर्ट के निर्देशानुसार नष्ट कर दिया गया.

एसएचके/एबीएम