
गांधीनगर, 3 जून . Gujarat के Ahmedabad में Police ने घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया. इसे लेकर क्राइम ब्रांच के संयुक्त Police आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि Ahmedabad Police और क्राइम ब्रांच ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के चांदोल, गुलाबनगर और खोदियारनगर सहित कई इलाकों में घुसपैठियों के खिलाफ मेगा सर्च ऑपरेशन चलाया.
इस अभियान के दौरान 300 से अधिक संदिग्धों को Police हिरासत में लिया गया है, जिनसे क्राइम ब्रांच में पूछताछ जारी है. इस मामले को लेकर शरद सिंघल ने बताया कि पूरे Gujarat में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ चलाया जा रहा है. Ahmedabad में भी इस ऑपरेशन को चलाया गया, जिसमें 30 से ज्यादा टीमें संयुक्त रूप में काम कर रही हैं. इनमें साइबर, क्राइम ब्रांच, एसओटी और स्थानीय की 10 टीमें शामिल हैं.
Police का यह ऑपरेशन देर रात तक चला और Ahmedabad के कई इलाकों में एक साथ कार्रवाई की गई. इस ऑपरेशन में कुल 300 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं. इनमें से 166 लोगों की पहचान बांग्लादेशी के रूप में हुई है, जो Ahmedabad में गैर गैरकानूनी तरीके से आकर रह रहे थे. बाकी 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ जारी है.
संयुक्त Police आयुक्त ने बताया कि उन 166 लोगों में से कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने गैरकानूनी तरीके से भारतीय आधार कार्ड बनवाया हुआ है. इसको लेकर भी पूछताछ जारी है कि उन्होंने किसके माध्यम से ये जाली आधार कार्ड बनवाए हैं. इसी के साथ Police उनके ट्रांजेक्शन, नौकरी और जीविका से जुड़ी जानकारियों की जांच में जुटी है.
इसी के साथ Police इसकी भी जांच में जुटी है कि कैसे ये लोग बांग्लादेश से India में गैरकानूनी तरीके से घुसे हैं. शरद सिंघल ने आगे बताया कि पिछले वर्ष भी कमिश्नर ऑफ Police (सीपी) के निर्देशन में लगभग 465 गैरकानूनी तरीके से India में घुसे बांग्लादेशियों को वापस डिपोर्ट किया गया था. उसी प्रकार इस वर्ष भी उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा.
फिलहाल, क्राइम ब्रांच सभी पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है, और संदिग्धों की पहचान एवं जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content