
New Delhi, 24 मई . कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. President द्रौपदी मुर्मू, उपPresident सीपी राधाकृष्णन और Prime Minister Narendra Modi ने इस घटना पर दुख जताया.
President द्रौपदी मुर्मू ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक दुर्घटना में लोगों की जान जाने की दुखद खबर बहुत ही व्यथित करने वाली है. मैं उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.
उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जान-माल की क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और साहस मिले, और लापता व्यक्तियों का सुरक्षित पता चल सके.
Prime Minister Narendra Modi ने कर्नाटक के कारवार जिले में हुई दुखद दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने उन लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
Prime Minister ने Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन के लिए 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.
Prime Minister ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कर्नाटक के कारवार जिले में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायल लोग शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ हों.
कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने कहा कि यह जानकर दिल टूट गया कि उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल के पास टट्टेहकालू बीच पर सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के आठ सदस्य नदी में डूब गए और उनकी जान चली गई. मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शाश्वत शांति मिले. यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है. राज्य Government मानवीय आधार पर इस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देगी. यह भी जानकारी मिली है कि इस दुर्घटना में कुछ अन्य लोग भी लापता हैं, और उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है. आइए हम सब ईश्वर से प्रार्थना करें कि लापता लोग सुरक्षित मिल जाएं और अपने परिवारों से फिर से मिल सकें.
उत्तर कन्नड़ के एसपी दीपन एमएन ने बताया कि आज सुबह करीब 10:30 बजे, 14 लोग सीपियों की तलाश में अलवेकोडी नदी में गए थे. इस घटना के दौरान, पानी के भारी बहाव के कारण जलस्तर अचानक बढ़ गया और आठ लोग बह गए. इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीन अन्य लोग अभी भी लापता हैं, और उनकी तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है. तटीय सुरक्षा Police नावों का इस्तेमाल करके यह अभियान चला रही है, जिसमें स्थानीय मछुआरों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों की मदद ली जा रही है.
–
डीकेएम/डीकेपी
Skip to content