मुरादाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के विमान के इंजन से उठा धुआं

Lucknow, 25 मई . उत्तर प्रदेश Government के विमान में Monday को तकनीकी खराबी आने से मुरादाबाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया. विमान में प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक सवार थे. रनवे पर बढ़ते समय विमान के एक इंजन ने अचानक से काम करना बंद कर दिया और उससे धुआं निकलने लगा.

पायलट की सतर्कता और एयरपोर्ट प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी टीम तुरंत सक्रिय हो गईं. एहतियात के तौर पर विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया और उपChief Minister को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

सुरक्षा कर्मियों और क्रू सदस्यों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया. बाद में नागरिक उड्डयन विभाग के इंजीनियरों ने विमान की तकनीकी जांच शुरू की. अधिकारियों के मुताबिक, विमान प्रस्थान की तैयारी में रनवे पर आगे बढ़ रहा था, तभी अचानक इंजन ने काम करना बंद कर दिया. इंजन के बाहरी हिस्से से धुआं उठता देख एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया.

हालांकि, स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया और सभी यात्री और अधिकारी सुरक्षित रहे. यह पहला मौका नहीं है जब उपमुख्यमंत्रियों की उड़ान तकनीकी दिक्कत का शिकार हुई हो.

इससे पहले 9 मार्च को Lucknow के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो की कोलकाता जाने वाली उड़ान में तकनीकी खराबी आ गई थी. उस समय उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दोनों विमान में सवार थे. तकनीकी खराबी के चलते विमान को एप्रन पर वापस लाना पड़ा था और करीब एक घंटे बाद उड़ान रवाना हो सकी थी.

बताया जा रहा है कि Monday को ब्रजेश पाठक संभल दौरे से लौट रहे थे. दौरे के दौरान उन्होंने भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में शामिल हुए. उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में वेस्ट टू वंडर स्कल्पचर्स का लोकार्पण किया तथा सिंदूर वाटिका में पौधरोपण भी किया.

इसके अलावा उपChief Minister ने Chief Minister युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरित किए और बच्चों को स्कूल बैग व पठन सामग्री भी बांटी.

विकेटी/डीकेपी