
New Delhi, 27 जुलाई . ‘डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया’ (डीसीसीआई) ने Monday को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की. यह सीरीज 5 से 19 अगस्त तक इंग्लैंड में खेली जाएगी.
माजिद अह मगरे को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि साई आकाश सैवामनी उप-कप्तान होंगे. India सात मुकाबलों की आईटी20 सीरीज की शुरुआत 5 और 7 अगस्त को डर्बी के ‘आवरकूप काउंटी ग्राउंड’ में शुरुआती दो मुकाबलों के साथ करेगा. इसके बाद तीसरा आईटी20 मैच 9 अगस्त को लीसेस्टर के ‘अपटनस्टील ग्रेस रोड’ पर खेला जाएगा.
चौथा मैच 12 अगस्त को होव के ‘काउंटी ग्राउंड’ पर खेला जाएगा. इसके बाद पांचवें और छठे आईटी20 मैच के लिए मुक़ाबले अरुंडेल में होंगे, जो क्रमशः 15 और 16 अगस्त को खेले जाएंगे. सीरीज का समापन 19 अगस्त को मशहूर ‘लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड’ पर सातवें और आखिरी आईटी20 मैच के साथ होगा. सभी मुकाबले स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगे.
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट सीरीज की तैयारियों के तहत, भारतीय टीम अभी New Delhi में द्वारका के पास छावला में एक ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा ले रही है.
इंग्लैंड के खिलाफ India की मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट सीरीज के लिए सपोर्ट स्टाफ की अगुवाई Rajasthan के पूर्व रणजी कप्तान रोहित झालानी करेंगे, जिन्हें हेड कोच नियुक्त किया गया है. कोच के तौर पर देव दत्त उनकी मदद करेंगे, जबकि रोहित शर्मा फील्डिंग कोच होंगे.
जम्मू एवं कश्मीर कश्मीर का प्रतिनिधित्व माजिद आह मगरे (कप्तान), रिजवान अल्ताफ भट और हिलाल अहमद वानी कर रहे हैं. तमिलनाडु से साई आकाश शिवमणि (उप-कप्तान) और सुदरसन एलंगोवन हैं, जबकि Haryana का प्रतिनिधित्व कुलदीप सिंह और तरूण कर रहे हैं. कर्नाटक की टीम में राजेश इराप्पा कन्नूर और शिव शंकर गुंटिगनपल्ली सुब्बारायप्पा हैं.
शेष खिलाड़ियों में यशवंत नायडू रावुरी (आंध्र प्रदेश), विवेक कुमार (उत्तर प्रदेश), अर्जुन राजेश गवरे (विदर्भ), रवींद्र गोपीनाथ सैंटे (Mumbai ), योगेंदर सिंह भदोरिया (Madhya Pradesh), वृषंत संदीप गुंजल (Maharashtra), और जयेश परमार (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं.
–
आरएसजी
Skip to content