
रांची, 18 जून . रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के Jharkhand प्रांत कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले ने Thursday को नया मोड़ ले लिया. हमले के आरोप में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Police हिरासत से फरार हो गया और बाद में Police के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Police ने मुठभेड़ में घायल हमलावर का नाम सैफ बताया है.
Police के अनुसार, आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को कोतवाली थाना परिसर के हवालात में रखा गया था. Thursday दोपहर वह Police कस्टडी से फरार हो गया. इसके बाद Police की टीमों ने उसका पीछा किया. मांडर क्षेत्र में आरोपी को घेरने की कोशिश के दौरान उसने कथित तौर पर एक Policeकर्मी का हथियार छीन लिया और फायरिंग शुरू कर दी.
Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमला किया गया था. cctv फुटेज में दो युवक कार्यालय परिसर की ओर बम फेंकते दिखाई दिए थे. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और कार्यालय को भी बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा था.
इस मामले में आरएसएस के Jharkhand प्रांत प्रमुख नरसिंह कुमार की शिकायत पर चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. First Information Report में कहा गया है कि पेट्रोल बम फेंककर कार्यालय को निशाना बनाया गया और इससे वहां मौजूद लोगों की जान को खतरा उत्पन्न हुआ. शिकायत में इसे एक गंभीर साजिश बताते हुए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत कार्रवाई की मांग की गई थी.
Police ने मामले में यूएपीए की धाराएं भी जोड़ी हैं. आरएसएस की ओर से कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाने और परिसर के आसपास स्थायी Police पिकेट स्थापित करने की मांग की गई है.
संगठन का कहना है कि कार्यालय परिसर में नियमित रूप से कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहते हैं तथा ऐसी घटना भविष्य में बड़े खतरे का कारण बन सकती है. Police इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. जांच एजेंसियां हमले के पीछे की साजिश, आरोपियों के आपसी संपर्क और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहन छानबीन की जा रही है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content