
Mumbai , 8 मई . नासिक स्थित टीसीएस कार्यालय से जुड़े कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले की मुख्य आरोपियों में से एक निदा खान को कई दिनों तक Police से बचने के बाद Maharashtra Police ने गिरफ्तार कर लिया.
अधिकारियों के अनुसार, निदा खान को Thursday को छत्रपति संभाजीनगर के नरेगांव क्षेत्र स्थित कैसर कॉलोनी के एक आवासीय अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने माता-पिता, भाई और मौसी के साथ वहां रह रही थीं. Police टीमें करीब दो दिनों से उस स्थान पर नजर रख रही थीं, जिसके बाद कार्रवाई की गई.
यह गिरफ्तारी नासिक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी), छत्रपति संभाजीनगर Police कमिश्नरेट और क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से की गई. जांच अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई थी.
Police अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर खान का पता लगाया गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए स्थानीय जेएमएफसी अदालत में पेश किया गया. बाद में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें नासिक ले जाया गया.
एसआईटी ने अपने बयान में पुष्टि की कि खान देवलाली कैंप Police स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित थीं. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत की गई.
Police सूत्रों के अनुसार, मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के जरिए अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं. जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, निदा खान ने पहले नासिक की अदालत में अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से अस्थायी राहत की मांग की थी. उन्होंने दावा किया था कि वह दो महीने की गर्भवती हैं लेकिन अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया.
विवाद तब शुरू हुआ जब नासिक स्थित टीसीएस कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने अपने सहकर्मी दानिश शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ता का आरोप है कि दानिश शेख ने पहले से विवाहित होने के बावजूद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
Police दस्तावेजों के अनुसार, निदा खान जो दानिश शेख की बहन है, ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला. जांचकर्ताओं का यह भी दावा है कि खान और एक अन्य आरोपी तौसीफ अख्तर ने शिकायतकर्ता से दानिश शेख की शादीशुदा होने की जानकारी छिपाई.
जांच आगे बढ़ने पर कई अन्य महिलाओं ने भी नासिक शाखा के वरिष्ठ कर्मचारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए. महिलाओं का कहना है कि फरवरी 2022 से मार्च 2026 के बीच उन्हें मानसिक और यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा लेकिन उनकी शिकायतों को मानव संसाधन विभाग ने नजरअंदाज कर दिया.
अब तक इस मामले में Police सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
मामला सामने आने के बाद टीसीएस ने social media प्लेटफार्म एक्स पर जारी आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया कि निदा खान न तो एचआर मैनेजर थीं और न ही भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभालती थीं. वह केवल प्रोसेस एसोसिएट के पद पर कार्यरत थीं और उनके पास कोई नेतृत्व संबंधी जिम्मेदारी नहीं थी.
कंपनी ने यह भी कहा कि उसे इस मामले में अपने आंतरिक चैनलों के माध्यम से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी.
–
पीएम
Skip to content