ग्रेटर नोएडा में मेड से मारपीट, सैकड़ों घरेलू सहायिकाओं ने सोसायटी के बाहर किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा, 5 जून . ग्रेटर नोएडा के चाई-5 क्षेत्र स्थित पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसायटी में एक घरेलू सहायिका (मेड) के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद Friday को भारी हंगामा देखने को मिला. इतना ही नहीं घटना से नाराज महिलाओं ने सोसायटी के बाहर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया.

वहीं, घटना से नाराज बड़ी संख्या में घरेलू सहायिकाएं सड़क पर उतर आईं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते सैकड़ों महिलाएं एकत्र हो गईं और चुहरपुर अंडरपास के पास सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया.

जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसायटी में कार्यरत एक घरेलू सहायिका के साथ फ्लैट मालिकन द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान फ्लैट मालिकन ने घरेलू सहायिका को थप्पड़ मार दिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाली अन्य घरेलू सहायिकाएं भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गईं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि घरेलू कामगारों के साथ कई बार अभद्र व्यवहार किया जाता है और इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. महिलाओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. विरोध के दौरान चुहरपुर अंडरपास पर यातायात भी प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित रही.

घटना की सूचना मिलते ही थाना बीटा-2 Police मौके पर पहुंची. Police अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया. Police के समझाने-बुझाने के बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं शांतिपूर्वक अपने घरों को लौट गईं.

Police द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 4 जून को थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल सोसायटी में एक फ्लैट मालिकन द्वारा अपनी घरेलू सहायिका को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई थी. इसके विरोध में कुछ घरेलू सहायिकाएं एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगी थीं. Police ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला.

Police ने पीड़ित घरेलू सहायिका का चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल परीक्षण) भी कराया है. साथ ही पीड़िता की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. Police का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

पीकेटी/एसके