
Mumbai , 4 दिसंबर . मशहूर Actor संजय मिश्रा और Actress महिमा चौधरी की आगामी फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. Thursday को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया.
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान Actress महिमा चौधरी ने शादी, रिश्तों और आज की युवा पीढ़ी की वफादारी पर बात की.
Actress का कहना है कि आजकल की युवा पीढ़ी पहले से कहीं ज्यादा वफादार है. social media के कारण अगर कोई भी चीटिंग करते पकड़ा भी जाए, तो तुरंत सबको पता चल जाता है. अब लोगों के पास ऑप्शन नहीं हैं.
Actress का कहना है कि पहले के जमाने में मर्द अक्सर शादी के बाद भी गर्लफ्रेंड बनाने का सोच लेते थे, लेकिन अब ऐसा करने से बचते हैं क्योंकि हमारा समाज भी अब उस चीज को अपनाता नहीं है.
इसी के साथ ही Actress ने शादी को लेकर कुछ अहम मुद्दों पर बात की. उन्होंने शादी की बात की शुरुआत मशहूर मुहावरे से की. Actress ने कहा, “आपने तो सुना ही होगा कि शादी वो लड्डू है, जो खाए, वो पछताए और जो न खाए वो भी पछताए. मेरे मम्मी-पापा की शादी बहुत अच्छी रही और मैंने भी उसी रास्ते पर चलने की कोशिश की. मुझे लगता है कि जिंदगी में किसी एक का साथ होना बहुत जरूरी है. कोई तो हो जो आपके साथ जीवनभर चल सके.”
उन्होंने शादी को किस्मत से जोड़ते हुए कहा, “मुझे लगता है कि किसी का साथ होना भी एक किस्मत की बात है. पुराने जमाने में लोग सबकुछ देख-परखकर शादी करते थे, जिसमें वे घर-परिवार, स्वभाव, और विचार सब देखते थे. मैं भी मानती हूं कि शादी तभी करनी चाहिए जब ज्यादातर बातें आपस में मिलती हों. तब रिश्ता लंबा चलता है और दिक्कत कम होती है.”
फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में महिमा चौधरी के साथ संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
–
एनएस/एबीएम
Skip to content