
New Delhi, 29 जुलाई . आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने Wednesday को दिल्ली Government को घेरते हुए कई आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि महिला समृद्धि योजना नारी शक्ति को लाभ पहुंचाने के बजाय उन्हें योजना से बाहर रखने के उद्देश्य से बनाई गई है. दूसरी ओर, ‘आप’ नेता ने दिल्ली में जलभराव को लेकर भी Government की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए.
अनुराग ढांडा ने से खास बातचीत में महिला समृद्धि योजना को लेकर कहा कि भाजपा पूरी तरह भ्रम की स्थिति में है. उसे खुद नहीं पता कि उसे कौन-सी नीति अपनानी है. एक तरफ दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता कह रही हैं कि जिन परिवारों में तीन बच्चे हैं, उन्हें महिला सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा, जबकि दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत हिंदुओं को तीन से अधिक बच्चे पैदा करने की बात करते हैं. भाजपा और आरएसएस को पहले आपस में तय करना चाहिए कि उनकी नीति क्या है. योजना में ऐसी कई शर्तें रखी गई हैं, जिनके कारण बड़ी संख्या में पात्र महिलाएं भी लाभ से वंचित हो जाएंगी.
उन्होंने बिजली मुद्दे पर कहा कि यदि कोई परिवार सालभर में 2,400 यूनिट यानी औसतन 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली खर्च करता है तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा. दिल्ली के अधिकांश परिवार इस सीमा तक बिजली का उपयोग करते हैं, इसलिए यह शर्त योजना को प्रभावी बनाने के बजाय लाभार्थियों की संख्या कम करने का माध्यम बन जाएगी. पिछले डेढ़ वर्ष में Government ने ऐसी शर्तों की सूची तैयार की है, जिनका उद्देश्य महिलाओं को योजना से बाहर करना है.
Union Minister प्रह्लाद जोशी पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उठे विवाद पर अनुराग ढांडा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर अनावश्यक हंगामा किया जा रहा है. भाजपा के भीतर मंत्री बनने के लिए कुछ विशेष प्रकार की सोच और व्यवहार को महत्व दिया जाता है. यदि भाजपा को राहुल गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति है तो उसे पहले अपनी Political कार्यप्रणाली और विचारधारा पर आत्ममंथन करना चाहिए. भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों के बजाय अलग प्रकार की Political संस्कृति को बढ़ावा देती है.
सीजेपी द्वारा नए विरोध प्रदर्शन की चेतावनी पर आप नेता ने कहा कि उनका निर्णय उचित है और उनकी पार्टी इसका समर्थन करेगी. यदि छात्रों और प्रदर्शनकारियों को फिर से सड़कों पर उतरने की नौबत आ रही है, तो इसके लिए केंद्र Government जिम्मेदार है. केंद्र Government ने पहले ही सार्वजनिक रूप से कहा था कि प्रदर्शनकारियों के साथ समझौता हो गया है, उनके खिलाफ कोई नया मामला दर्ज नहीं किया जाएगा और पहले से दर्ज First Information Report भी वापस ली जाएंगी. लेकिन, जब मामले की सुनवाई Supreme Court में हुई, तो Government की ओर से अदालत के समक्ष इस समझौते का उल्लेख नहीं किया गया. अदालत तथ्यों के आधार पर निर्णय देती है और यदि Government सभी तथ्य न्यायालय के सामने नहीं रखेगी, तो फैसलों की दिशा भी प्रभावित होगी.
दिल्ली में हालिया बारिश के बाद जलभराव की स्थिति को लेकर अनुराग ढांडा ने दिल्ली Government और भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि केवल मिंटो ब्रिज पर पानी निकालने की व्यवस्था को उपलब्धि बताने से पूरी दिल्ली की समस्या का समाधान नहीं हो जाता. कनॉट प्लेस, अशोक विहार, उत्तर दिल्ली समेत कई इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला. बसों के भीतर तक पानी भर गया, यात्रियों को सीटों पर पैर ऊपर करके बैठना पड़ा और कई मेट्रो स्टेशनों में भी पानी घुस गया, जो गंभीर प्रशासनिक विफलता का संकेत है.
ढांडा ने आरोप लगाया कि नालों की सफाई और डी-सिल्टिंग के लिए आवंटित बजट का सही उपयोग नहीं किया गया. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि यदि मिंटो ब्रिज पर पानी निकालना ही Government की सबसे बड़ी उपलब्धि है, तो उस क्षेत्र को अलग राज्य घोषित कर दिया जाए और प्रवेश वर्मा उसके Chief Minister बन जाएं, जबकि बाकी दिल्ली की जिम्मेदारी Chief Minister रेखा गुप्ता संभालें.
–
/एबीएम
Skip to content