
Bhopal , 4 मई . महिला आरक्षण कानून को तत्काल प्रभाव से लागू करने तथा इसमें ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग की महिलाओं को संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान चलाया है.
इस अभियान की Madhya Pradesh में Monday शुरुआत हुई. राजधानी के टी.टी. नगर पोस्ट ऑफिस से Prime Minister के नाम पोस्टकार्ड प्रेषित किए गए. महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि महिला आरक्षण कानून का शीघ्र क्रियान्वयन देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा.
साथ ही यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि आरक्षण के दायरे में समाज के सभी वर्गों विशेषकर ओबीसी, एससी एवं एसटी महिलाओं को उनका न्यायोचित प्रतिनिधित्व मिले.
Madhya Pradesh महिला कांग्रेस ने केंद्र Government से मांग की है कि महिला आरक्षण कानून को बिना किसी विलंब के लागू किया जाए एवं सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप सभी वर्गों की महिलाओं को इसमें समान अवसर प्रदान किया जाए.
कार्यक्रम के दौरान संतोष कंसाना (पूर्व पार्षद), रूपाली शर्मा (महासचिव), महक राणा (महासचिव), रतन पांडे (ब्लॉक अध्यक्ष), माया विश्वकर्मा, रेखा मोड सहित महिला कांग्रेस की अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं.
दरअसल,कांग्रेस लगातार महिला आरक्षण को सियासी मुद्दा बनाए हुए हैं और इसको लेकर भाजपा तथा उसकी केंद्र तथा राज्य Governmentों को घेर रही है. इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस की महिला इकाई ने Prime Minister को पोस्टकार्ड लिखे हैं.
–
एसएनपी/एएमटी
Skip to content