
New Delhi, 28 मई . Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने Thursday को पूरा भरोसा जताया कि महायुति गठबंधन आने वाले विधान परिषद चुनावों में पूरी एकता के साथ चुनाव लड़ेगा और सभी 17 सीटों पर जीत हासिल करेगा.
उपChief Minister शिंदे ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गठबंधन के भीतर किसी भी अंदरूनी कलह की अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा कि सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला आपसी सम्मान के साथ तय किया जाएगा.
जहां विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सभी 17 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है, वहीं उन्होंने दावा किया कि वे एक भी सीट नहीं जीत पाएंगे.
शिंदे ने कहा कि Chief Minister देवेंद्र फडणवीस पहले ही सीटों के बंटवारे के ढांचे को स्पष्ट कर चुके हैं.
उन्होंने कहा, “महायुति गठबंधन मजबूत है. हम मिलकर काम कर रहे हैं और Maharashtra के विकास को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं. विपक्ष महायुति गठबंधन की एकता को पचा नहीं पा रहा है.”
उन्होंने मीडिया की जल्दबाजी पर हल्के-फुल्के अंदाज में सवाल उठाते हुए पूछा, “मीडिया को इतनी जल्दबाजी क्यों है?”
शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत के उस बयान पर तंज किया, जिसमें राउत ने दावा किया था कि उन्हें मौजूदा राज्य Government में ‘घुटन’ महसूस हो रही है. शिंदे ने इस बयान को जनता को गुमराह करने की कोशिश बताते हुए खारिज कर दिया.
उन्होंने कहा कि विपक्ष बस महायुति गठबंधन की ताकत को पचा नहीं पा रहा है. उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा और उन लोगों की ‘दयनीय स्थिति’ की ओर इशारा किया, जो कभी बेहद तीखी भाषा का इस्तेमाल करते थे.
उन्होंने दावा किया, “महायुति गठबंधन मजबूत है. हम मिलकर काम कर रहे हैं. भाजपा, शिवसेना और एनसीपी मिलकर Maharashtra के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं, और इससे विपक्ष को जलन हो रही है, क्योंकि वे इसे पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए वे गुमराह करने वाले बयान दे रहे हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “आज Maharashtra में सभी चुनावों में भाजपा नंबर वन पार्टी है, और शिवसेना नंबर टू पर है. विपक्ष इतना नीचे गिर गया है कि उन्हें अब यह भी नहीं पता कि उनके आंकड़े कहां खड़े हैं.”
जब उनसे मराठा आरक्षण के मुद्दे और एक्टिविस्ट मनोज जरांगे के चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बारे में पूछा गया तो शिंदे ने कहा कि Government समुदाय की चिंताओं के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है. उन्होंने प्रेस को बताया कि भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने हाल ही में मनोज जरांगे से मिलकर उनकी मांगें सुनीं.
उन्होंने याद दिलाया कि Chief Minister के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान अजित दादा और देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर हमने मराठा समुदाय के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए. हमने कुनबी प्रमाण पत्र जारी किए, जस्टिस शिंदे समिति का गठन किया, और 10 प्रतिशत आरक्षण दिया.
डिप्टी सीएम ने कहा कि Government ने अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास निगम के जरिए भी लगातार इस समुदाय का समर्थन किया है.
शिंदे ने दोहराया कि Government बाकी मुद्दों को सुलझाने के प्रति सकारात्मक नजरिया रखती है और उसे पूरा भरोसा है कि मनोज जरांगे को दोबारा भूख हड़ताल का सहारा नहीं लेना पड़ेगा.
असम में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने का स्वागत करते हुए उन्होंने असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा को बधाई दी.
उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक कानून’ शुरू से ही शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का मुख्य सिद्धांत रहा है. Prime Minister Narendra Modi ने भी कई बार कहा कि एक ही राष्ट्र दो अलग-अलग कानूनी व्यवस्थाओं के तहत नहीं चल सकता. उन्होंने यह भी जोड़ा कि Maharashtra इस मामले पर सकारात्मक नजरिया अपनाएगा.
शिंदे के मुताबिक, बालासाहेब ठाकरे के तीन बड़े सपने राम मंदिर का निर्माण, अनुच्छेद 370 को हटाना और समान नागरिक संहिता लागू करना था. इनमें से दो सपने पहले ही पूरे हो चुके हैं, इसलिए उन्होंने विश्वास जताया कि तीसरा सपना भी जल्द ही पूरा होगा.
उन्होंने जनता को गुमराह करने वाले आलोचकों को भी निशाने पर लेते हुए यह स्पष्ट किया कि यूसीसी का आदिवासी और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदायों के आरक्षण पर कोई भी बुरा असर नहीं पड़ेगा.
डिप्टी सीएम शिंदे ने फडणवीस की Prime Minister के साथ हुई मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा कि राज्य के एक नेता के तौर पर Maharashtra के लगातार विकास को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र के साथ तालमेल बिठाना एक बुनियादी फर्ज है.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content