महावीर फोगाट का विनेश को समर्थन, भारतीय कुश्ती की स्थिति पर जताई चिंता

चरखी दादरी, 4 मई . विनेश फोगाट का समर्थन करते हुए, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और अनुभवी कोच महावीर सिंह फोगाट ने India में कुश्ती के बुनियादी ढांचे और प्रशासन की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई. इसके साथ ही महावीर फोगाट ने नियमों के सही ढंग से पालन, बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं और खिलाड़ियों के बीच आपसी झगड़ों को खत्म करने पर जोर दिया है.

महावीर सिंह ने ‘ ’ से कहा, “खेल के नियमों और प्रावधानों को सही ढंग से लागू किया जाना चाहिए. साल में सिर्फ एक बार अच्छा प्रदर्शन करने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता. आज भी खिलाड़ियों के लिए न तो सही प्रशिक्षण है और न ही पर्याप्त सुविधाएं. कई खिलाड़ियों को आज भी खेतों में अभ्यास करने के लिए मजबूर होना पड़ता है. सबसे बड़ी समस्या खिलाड़ियों के बीच आपसी झगड़े और विवाद हैं, चाहे वह विनेश हों, संगीता हों या विजेंदर. हर कोई अपना कोच खुद चुनना चाहता है, लेकिन जरूरी यह है कि अच्छे और काबिल कोच नियुक्त किए जाएं, जो सचमुच खिलाड़ियों को प्रेरित कर सकें.”

उन्होंने कहा, “दिल्ली और आस-पास के इलाकों में स्टेडियम और मैदान हैं, लेकिन खिलाड़ियों के लिए उन तक पहुंच बनाना और नियमित रूप से प्रशिक्षण लेना जरूरी है. खिलाड़ियों को स्कूल और कॉलेज स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए. हमने कई बार राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लिया है, और हमारे कोच ने भी राष्ट्रीय टीम में योगदान दिया है. भालगढ़ और दिल्ली में हमारे स्टेडियम भी खिलाड़ियों को अवसर दे रहे हैं. जरूरत इस बात की है कि सभी को समान अवसर मिलें, और Government की तरफ से बनाए जा रहे स्टेडियम और बुनियादी ढांचे का सही ढंग से इस्तेमाल हो.”

इससे पहले, विनेश फोगाट ने पहली बार यह खुलासा किया था कि वह उन छह महिला पहलवानों में से एक हैं, जिन्होंने डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.

मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, फोगाट ने केंद्र Government और खेल मंत्रालय को गोंडा में होने वाले आगामी राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के संबंध में एक कड़ी चेतावनी भी दी. गोंडा बृज भूषण का गढ़ माना जाता है.

social media पर साझा किए गए एक वीडियो में, विनेश ने कहा कि हालांकि Supreme Court के दिशानिर्देश पीड़ितों की गरिमा बनाए रखने के लिए उनकी पहचान को सुरक्षित रखते हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें अपनी बात कहने के लिए मजबूर होना पड़ा. इस मुद्दे पर बात करते हुए, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि महासंघ इसकी पूरी जिम्मेदारी ले रहा है. इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट की जगह में आखिरी समय में किसी भी बदलाव की संभावना से इनकार कर दिया.

आरएसजी