महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शांति का संदेश संपूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि: सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून, 30 अप्रैल . बैशाख पूर्णिमा पर एक मई को बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती का त्योहार मनाया जाएगा. इससे पहले उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की जनता को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी.

Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर संदेश जारी कर कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शांति का संदेश संपूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है.

सीएम धामी ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हमें जीवन में नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है. महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया. मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे.

सनातन धर्म में पंचांग का बेहद महत्व है. इसके पांचों अंगों (तिथि, वार, योग, करण व नक्षत्र) के आधार पर ही दिन की शुरुआत व शुभ-अशुभ समय का निर्धारण होता है. 1 मई को बैशाख पूर्णिमा है. हिंदू पंचांग के अनुसार यह दिन धार्मिक और शुभ कार्यों के लिए विशेष महत्व रखता है.

Friday को पूर्णिमा तिथि रात 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इस दिन अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त दोनों एक साथ पड़ रहे हैं, जो शुभ कामों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है. बैशाख पूर्णिमा पर सूर्योदय 5 बजकर 41 मिनट पर होगा. वहीं, सूर्यास्त शाम 6 बजकर 56 मिनट पर होगा. चंद्रोदय शाम 6 बजकर 52 मिनट पर और चंद्रास्त 2 मई की सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर होगा.

डीकेपी/