महाराष्ट्र: शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाने वाला गिरफ्तार

डोंबिवली, 18 जुलाई . Maharashtra के डोंबिवली में विष्णुनगर Police ने शादी का झांसा देकर महिलाओं से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक शातिर ठग को उत्तर प्रदेश के सीतापुर से गिरफ्तार किया है.

आरोपी की पहचान 48 वर्षीय अनुज संतोष तिवारी उर्फ अनुज कुमार त्रिवेदी के रूप में हुई है. Police के अनुसार, वह वैवाहिक वेबसाइटों और अखबारों में प्रकाशित विवाह संबंधी विज्ञापनों के जरिए अकेली, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था. अब Police इस बड़े ठगी गिरोह के संबंधों की जांच कर रही है.

Police ने बताया कि आरोपी शादी से जुड़ी वेबसाइटों और अखबारों में प्रकाशित विज्ञापनों के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करता था. वह खास तौर पर उन महिलाओं को निशाना बनाता था, जो अकेली रहती थीं, विधवा थीं या जिनके बच्चे विदेश में रहते थे.

एक 73 वर्षीय महिला से दोस्ती करने के बाद उसने पहले उनके घर से जेवरात चुरा लिए. इसके बाद उनके नाम पर मोबाइल सिम जारी कराया और पुणे की एक आलीशान आवासीय सोसायटी में घर दिलाने का झांसा देकर उनका मकान बिकवा दिया. इस तरह उसने महिला से करीब 57 लाख रुपये ठग लिए.

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए दूसरी महिलाओं के नाम पर जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था. उसने कई महिलाओं को शादी का सपना दिखाकर उनसे कैश और जेवरात ठग लिए. इतना ही नहीं, कुछ महिलाओं के नाम पर कर्ज भी दिलवाया. एक मामले में उसके खिलाफ महिला के यौन शोषण का आरोप भी सामने आया है.

करीब एक साल तक तलाश करने के बाद विष्णुनगर Police ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया. अदालत ने उसे Police हिरासत में भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ Maharashtra के कई जिलों में मामले दर्ज हैं. अब Police यह पता लगाने में जुटी है कि उसने देशभर में कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया है.

एसएचके/