
भिवंडी, 30 जुलाई . Maharashtra के भिवंडी में Mumbai -नासिक हाईवे पर Thursday सुबह ट्रक और क्रूजर गाड़ी की टक्कर में तकरीबन 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भिवंडी के चालीस गांव का रहने वाले परिवार के कुछ सदस्य अपने रिश्तेदारों को Mumbai एयरपोर्ट पर छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे. रिश्तेदार उमरा करने के लिए जा रहे थे. रिश्तेदारों को छोड़ने के बाद जब परिवार के लोग घर रौट रहे थे, Mumbai -नासिक हाईवे पर उनकी क्रूजर गाड़ी एक खड़े ट्रक से जा टकराई.
बताया गया कि भिवंडी बायपास से थोड़ा आगे एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान, क्रूजर गाड़ी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. तभी क्रूजर गाड़ी किनारे खड़े ट्रक में पीछे जा टकराई. इस दुर्घटना में गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. राहगीरों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई और जल्द घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया. बताया गया कि क्रूजर गाड़ी में लगभग 10 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोगों को चोटें आई हैं. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची Police ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को भिवंडी के इंदिरा गांधी अस्पताल भिजवाया. चार लोगों की हालत गंभीर होने पर चार लोगों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया.
गाड़ी चालक ने को बताया कि वह एयरपोर्ट से चालीस गांव वापस लौट रहा था. हल्की बूंदाबांदी थी. मैं जब गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था, तभी वह सामने खड़े ट्रक में भिड़ गई.
एक घायल महिला ने बताया कि हम लोग अपने भाई को छोड़ने के लिए Mumbai एयरपोर्ट गए थे. इसके बाद वहां से लौट रहे थे. रास्ते में गाड़ी की टक्कर हो गई.
–
डीसीएच/
Skip to content