
Mumbai , 12 अप्रैल . भारतीय संगीत जगत की दिग्गज और बहुमुखी पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है. सीएम ने आशा भोसले के घर पहुंचकर पार्थिव शरीर के दर्शन किए और उनको अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की.
Maharashtra Government में मंत्री आशीष शेलार ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए Chief Minister देवेंद्र फडणवीस की तस्वीरें साझा कीं. शेलार ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा कि Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने आशाताई के आवास पर जाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी.
इससे पहले Chief Minister फडणवीस ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पद्म विभूषण और Maharashtra भूषण से सम्मानित वयोवृद्ध गायिका आशाताई भोसले के निधन की खबर बेहद हृदयविदारक है. उन्होंने अभी तीन साल पहले ही अपना 90वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था. उनके निधन के साथ ही लता दीदी के बाद मंगेशकर परिवार का एक और सितारा टूट गया है. सुरों का वह खूबसूरत चमन आज वीरान हो गया है.”
सीएम ने आगे लिखा कि आशाताई की आवाज संगीत की आत्मा थी. गायन के क्षेत्र में आशाताई एक शाश्वत वसंत थीं और मधुर भावनाओं का एक विशाल सागर थीं. ‘तोरा मन दर्पण कहलाए’ जैसे रूह को छू लेने वाले गीतों से लेकर ‘खल्लास’ जैसे गानों तक, उन्होंने अनगिनत भावों वाले गीत बड़ी सहजता से गाए. उन्होंने भक्ति गीत, भावपूर्ण धुनें, नाट्य संगीत, गजल, शास्त्रीय संगीत, रवींद्र संगीत, लोकगीत और पॉप जैसे विभिन्न शैलियों पर अपनी एक अनोखी छाप छोड़ी. मराठी, हिंदी, बंगाली के साथ-साथ 20 अन्य भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं में 12,000 से अधिक गीत गाने वाली आशाताई को ‘Maharashtra भूषण’ की तर्ज पर ‘बांग्ला विभूषण’ जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था.
उन्होंने कहा कि ऐसी बहुमुखी प्रतिभा की धनी गायिका जिन्होंने बदलाव को इतनी सहजता से अपनाया, अब दोबारा नहीं आएंगी. अभी हाल ही में, ‘विश्व रेडियो दिवस’ के एक कार्यक्रम में जब हम साथ थे, तो उन्होंने मुझसे जिद करके अपने लिए ‘अभी न जाओ छोड़कर…’ गीत गवाया था और मजाकिया अंदाज में कहा भी था, “देखो, मैंने Chief Minister से अपने लिए गाना गवा लिया.” यह विचार ही असहनीय है कि अब हमें आशा ताई का साथ नहीं मिलेगा. मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिवार और देशभर में फैले उनके असंख्य प्रशंसकों के दुख में उनके साथ हैं.
–
एमएस/
Skip to content