
Mumbai , 2 मई . Maharashtra राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई), पुणे ने Saturday को एचएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. ये नतीजे पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, Mumbai , कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं. इस वर्ष जिन छात्र-छात्राओं ने 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और नतीजे घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक करने के साथ मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
स्टूडेंट्स Maharashtra 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा डिजिलॉकर के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं. घोषित नतीजे के मुताबिक, इस वर्ष छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.79 फीसदी दर्ज किया गया है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में कम है. पिछले वर्ष स्टूडेंट्स का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.88 था, जिसमें लड़कियों का पासिंग पर्सेंट 94.54 और लड़कों का 89.51 फीसदी दर्ज किया गया था.
इस वर्ष भी लड़कियों ने बाजी मारते हुए 93.15 प्रतिशत से लड़कों से आगे हैं. वहीं, लड़कों का पासिंग प्रतिशत 86.80 फीसदी दर्ज किया गया है. बता दें कि एमएसबीएसएचएसई द्वारा Maharashtra बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 9 डिवीजनों में 10 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.
इस वर्ष Maharashtra एचएससी बोर्ड की परीक्षाओं में कोंकण क्षेत्र का प्रदर्शन क्षेत्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ रहा, जबकि लातूर क्षेत्र का पासिंग प्रतिशत सबसे कम दर्ज किया गया. कोंकण क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.14 फीसदी और लातूर क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.14 रहा.
Maharashtra बोर्ड 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमएसबीएसएचएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद वहां उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें. फिर परिणाम आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा. रिजल्ट को चेक करने के बाद मार्कशीट डाउनलोड कर दें. भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंट आउट सुरक्षित निकाल कर रख लें.
–
डीके/पीएम
Skip to content