महाराष्ट्र: दो अलग-अलग हादसों में पुलिस कांस्टेबल समेत 4 लोगों की मौत

Mumbai /जलगांव, 29 अप्रैल . Maharashtra में Wednesday को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक Police constable भी शामिल है. इन घटनाओं में लगभग 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पहली घटना Maharashtra के जलगांव में हुई, जहां एक गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई. इनमें एक नई-नवेली दुल्हन भी शामिल थी. जानकारी के अनुसार, जलगांव के धरनगांव तालुका में वराड खुर्द गांव के पास यह हादसा हुआ. बताया गया कि Gujarat से बारात लेकर अकोला जा रही एक क्रूजर का टायर फट गया, जिससे क्रूजर हाईवे पर खड़े एक गैस टैंकर से टकरा गई. दुर्घटना उस समय हुआ, जब दुल्हन शादी के बाद लौट रही थी.

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया. छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें एक छोटे बच्चे की हालत बेहद नाजुक थी. घटना के कुछ देर बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया.

हालांकि, दुल्हन समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी. मृतकों की पहचान दुल्हन पूजा रवि वाघलकर, दत्तू भागवत और जगदीश वाघलकर के रूप में की गई.

दूसरी घटना Mumbai में हुई. अधिकारियों ने बताया कि मानखुर्द इलाके में Mumbai महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान क्रेन का एक हिस्सा Police constable संतोष चव्हाण पर गिर गया. इसमें उनकी मौत हो गई. संतोष चव्हाण नेहरूनगर Police स्टेशन में तैनात थे. जब यह हादसा हुआ, constable संतोष चव्हाण उस समय अपने घर जा रहे थे.

Mumbai Police के अनुसार, ड्रिलिंग मशीन ऊबड़-खाबड़ जमीन पर थी. इसलिए माना जा रहा है कि लैंडस्लाइड की वजह से क्रेन उन पर गिर गई. संबंधित कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ Mumbai के मानखुर्द Police स्टेशन में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

डीसीएच/