
Mumbai , 29 मई . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने दोनों शहरों के Police आयुक्तों को दोषियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई करने और किसी भी आरोपी को कोई रियायत नहीं देने के निर्देश दिए हैं.
Chief Minister ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इस रैकेट में शामिल कोई भी व्यक्ति सजा से बच न पाए.
पत्रकारों से बातचीत में Chief Minister फडणवीस ने कहा कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं है, बल्कि इसे हत्या के मामले के रूप में देखा जा रहा है. आरोपियों के खिलाफ सबसे कठोर कानूनी धाराएं लगाई जाएंगी.
Chief Minister ने यह भी पुष्टि की कि वह पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ के Police आयुक्तों के लगातार संपर्क में हैं. Police ने उस स्थान का पता लगा लिया है, जहां कथित तौर पर मेथेनॉल जैसी जहरीली रसायनिक पदार्थ को मिलाकर शराब बनाई जा रही थी.
उन्होंने बताया कि अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी लोगों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ इलाज किया जा रहा है ताकि और मौतें रोकी जा सकें.
Chief Minister फडणवीस ने कहा, ”मैंने पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ के Police आयुक्तों से बात की. उन्होंने उस जगह का पता लगा लिया है जहां यह पदार्थ बनाया गया था. अब तक 8 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और आगे और गिरफ्तारियां होंगी. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. यह मामला वास्तव में हत्या जैसा है और इसमें बेहद सख्त धाराएं लगाई जा रही हैं. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.”
Chief Minister के निर्देश के बाद Police ने तेज कार्रवाई शुरू कर दी है. पुणे Police आयुक्त अमितेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर हडपसर जैसे प्रभावित इलाकों में अभियान की निगरानी की.
अवैध शराब नेटवर्क को खत्म करने के लिए Police, राज्य आबकारी विभाग और फॉरेंसिक टीमों ने संयुक्त छापेमारी शुरू कर दी है.
फॉरेंसिक जांच में आशंका जताई गई है कि करीब 215 लीटर जहरीला औद्योगिक मेथेनॉल देशी शराब में मिलाया गया था.
इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में एक कुख्यात शराब माफिया योगेश वानखेड़े पर भी जांच केंद्रित है, जिस पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं.
Police का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर इस पूरे रैकेट के खिलाफ मजबूत कानूनी केस तैयार किया जा रहा है.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content