
Bhopal , 17 अगस्त . Madhya Pradesh में युवा कांग्रेस ने बेहतर सिटी अभियान के तहत Monday को बेहतर Bhopal अभियान की शुरुआत की . बताया गया है कि अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर देशभर में चलाए जा रहे “बेहतर सिटी अभियान” का Bhopal में शुभारंभ किया गया.
इस अभियान का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले और नागरिक तक पहुंचकर उनकी मूलभूत समस्याओं को चिन्हित करना, उन्हें लिखित रूप में दर्ज करना तथा संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाकर उनके समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान की दिशा में कार्य करना है. इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता Bhopal के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में पहुंचकर आम नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे. कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उन्हें व्यवस्थित रूप से लिखित रूप में दर्ज करेंगे तथा संबंधित समस्याओं को नगर निगम, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे.
“बेहतर Bhopal अभियान” के अंतर्गत शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा. इनमें सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, कचरा उठाव, यातायात, पार्किंग, सार्वजनिक परिवहन, बस स्टैंड, सार्वजनिक शौचालय, पार्क एवं खेल मैदान, सरकारी स्कूल एवं अस्पताल, पट्टा-आवास सहित नागरिकों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं. अभियान के दौरान प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद कर समस्याओं की प्राथमिकता तय की जाएगी.
प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने के साथ-साथ उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी भी जनता के सामने रखने का प्रयास किया जाएगा. युवा कांग्रेस नेता गोपील कोटवाल ने कहा कि Bhopal की जनता लंबे समय से अनेक मूलभूत समस्याओं का सामना कर रही है. इन समस्याओं को केवल शिकायत या चर्चा तक सीमित रखने के बजाय अब उन्हें व्यवस्थित रूप से दर्ज कर संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content