
Bhopal /पीथमपुर, 5 मई . Madhya Pradesh के औद्योगिक शहर पीथमपुर में Tuesday सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है.
यह हादसा तब हुआ जब एक बोरिंग मशीन के साथ खड़ा सपोर्ट वाहन उसके नीचे सो रहे मजदूरों के ऊपर चढ़ गया.
जानकारी के अनुसार, ये तीनों मजदूर रातभर काम करने के बाद थककर वाहन के नीचे सो गए थे और उन्हें आने वाले खतरे का अंदाजा नहीं था.
Police के मुताबिक, यह वाहन गावला इलाके में सुभाष चौहान और रुदन सिंह सोलंकी के खेत पर खड़ा था. चालक ने बिना नीचे देखे वाहन को पीछे किया, जिससे मजदूर उसके नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
मृतकों की पहचान 56 वर्षीय रामचरण, 19 वर्षीय भानुप्रताप और 22 वर्षीय अरविंद के रूप में हुई है. तीनों छत्तीसगढ़ के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे और काम की तलाश में पीथमपुर आए थे.
सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और हादसे में शामिल वाहन को जब्त कर लिया. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई.
रमेश इक्का की शिकायत पर Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ, क्योंकि उसने वाहन चलाने से पहले आसपास की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की.
इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मजदूरों के लिए उचित आराम की व्यवस्था न होने के कारण वह वाहन के नीचे सोने को मजबूर हो जाते हैं, जो उनकी कठिन परिस्थितियों को दर्शाता है.
अब प्रशासन सुरक्षा नियमों की समीक्षा कर रहा है और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही जा रही है.
हालांकि, अब Police इस मामले की जांच कर रही है. भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों, इसके लिए प्रशासन की तरफ से दिशानिर्देश जारी किए जाने की उम्मीद है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content