मध्य प्रदेश सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 से 15 जून के बीच होंगे कर्मचारियों के तबादले

Bhopal , 20 मई . Madhya Pradesh में तबादला नीति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि राज्य Government ने कर्मचारियों के तबादले एक जून से 15 जून की अवधि के दौरान करने का फैसला किया है.

राज्य के Chief Minister मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की Wednesday को बैठक हुई. इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने संवाददाताओं को बताया कि कैबिनेट बैठक में जहां विभिन्न योजनाओं के लिए राशि मंजूर की गई, वहीं तबादला नीति को भी मंजूरी दे दी गई है. बीते साल राज्य में तबादला नीति जारी की गई थी, इस बार भी उस तबादला नीति को निरंतर जारी रखा जाएगा, जिसके तहत एक जून से 15 जून तक तबादला किए जाएंगे.

पिछली नीति में और इस नीति में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया. पहले एक माह का समय था. इस बार 1 से 15 जून का वक्त रखा गया है. उन्होंने आगे बताया है कि तबादला नीति के लिए 15 दिन तय किए गए हैं. इस स्थिति में अगर किसी बड़े विभाग को अपनी अलग से नीति बनानी है, तो वह सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से Chief Minister के अनुशंसा लेकर अपनी नीति बना सकेंगे.

इसके साथ ही Chief Minister के निर्देश पर 31 मई तक अमल कर लिया जाए, जिससे तबादले में किसी तरह की दिक्कत न हो. साथ ही, कैबिनेट की बैठक में पिछले दिनों राज्य के निगम मंडलों में हुई नियुक्ति और नवनियुक्त पदाधिकारी को दिए गए प्रशिक्षण की भी चर्चा हुई.

Chief Minister मोहन यादव ने अपने अनुभव को भी साझा किया क्योंकि वह भी उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे हैं और नवनियुक्त प्राधिकरण निगम और मंडल के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण की अहमियत का जिक्र किया. बैठक में दिए गए निर्देशों पर आगे बढ़ने पर भी विमर्श हुआ.

एसएनपी/एसके