
Bhopal , 3 जुलाई . Madhya Pradesh विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता डॉ. गोविंद सिंह ने Friday को कहा कि कांग्रेस दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. अगले दो-तीन दिनों में पार्टी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर देगी. इसके साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपनी आय और संपत्ति का वार्षिक ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग दोहराई और भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया.
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा किसे उम्मीदवार बनाती है, यह उसका आंतरिक विषय है. अब यह तो नहीं पता नरोत्तम मिश्रा लड़ रहे हैं या कौन लड़ रहा है; यह भाजपा जाने. लेकिन, कांग्रेस के प्रत्याशी के संबंध में हमारे यहां चर्चा चल रही है. दो-तीन दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और कांग्रेस पार्टी पहले से अधिक मतों से चुनाव जीतेगी. कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के संबंध में उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है.
बातचीत के दौरान डॉ. गोविंद सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी संपत्ति और आय-व्यय का वार्षिक विवरण सार्वजनिक किए जाने की मांग भी उठाई. उन्होंने कहा कि 2019 में जब मैं कमलनाथ Government में संसदीय कार्य मंत्री थे, तब इस संबंध में एक संकल्प सदन में रखा था. नेताओं की राजनीति में साफ-सुथरी छवि बनी रहे और लोकसेवक जनता के बीच अपना सम्मान बनाए रखें, इसके लिए हर वर्ष आय-व्यय का ब्यौरा सदन में प्रस्तुत किया जाना चाहिए, ताकि पता चल सके कि किसने कितनी संपत्ति अर्जित की है और कितना बदलाव आया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government बनने के बाद इस परंपरा को बदल दिया गया है. Chief Minister खुद भी इस परंपरा का पालन नहीं कर रहे हैं. जबकि उस समय पक्ष और विपक्ष, दोनों ने मिलकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया था. Chief Minister और उनके प्रतिनिधियों को भी इस परंपरा का सम्मान करना चाहिए.
कांग्रेस के मौन सत्याग्रह पर भाजपा द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में गोविंद सिंह ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का गला भाजपा घोंट रही है. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का गला Prime Minister Narendra Modi घोट रहे हैं और जो कुछ बचा था, उसे Madhya Pradesh की मोहन यादव Government भी घोट रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया पर दबाव का माहौल है. उन्होंने कहा कि कोई भी हिम्मत नहीं करता. समाचार पत्र वाले समाचार लिखने में डरते हैं. जो लिखते हैं, उन पर केस लगा दिए जाते हैं. जो लोग सच्चाई बोलते हैं, उन्हें परेशान किया जाता है और उन पर मुकदमे लगाए जाते हैं. समाचार पत्रों और लिखने वालों पर दबाव बनाया जाता है.
डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस पर आरोप लगाने के बजाय अपने कामों का जवाब देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कमजोर किया जा रहा है, जबकि जनता पारदर्शिता और जवाबदेही की अपेक्षा करती है.
–
Skip to content